कांग्रेस ने 'नाता जोड़ो' अभियान के तहत करमटोली में उठाया जल-जमाव का मुद्दा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
रांची: कांग्रेस के 'नाता जोड़ो' अभियान के तहत आज करमटोली पीड़ी टोली में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनजातीय समुदाय को जल-जमाव की गंभीर समस्या से हो रही परेशानियों पर चर्चा हुई। लगभग 1000 लोग आवागमन के लिए महज दो फीट के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, जो बारिश में जल-जमाव से भर जाता है, जिससे यहां का जीवन नारकीय हो गया है।
![]()
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उनके सभी प्रयास असफल रहे हैं। इस बैठक में, लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें उनसे इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की गई है। पत्र की प्रतियां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और रांची नगर निगम के प्रशासक को भी भेजी गई हैं।
बैठक के अंत में, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस बैठक में अरुण चावला, शांति खलखो, रीमा टोप्पो, विनोद टोप्पो, आर्यन टोप्पो, अनिता टोप्पो, अस्मिता टोप्पो, एलेन टोप्पो, शशि टोप्पो, सूरज टोप्पो, आकाश टोप्पो, प्रियंका टोप्पो, सोनी टोप्पो, शैलेश उरांव, लालमुनि उरांव, अंजली लकड़ा, स्नेहा टोप्पो, अशोक कच्छप, एरॉन मार्क तिर्की, सरस्वती कच्छप, रिया मिंज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Aug 07 2025, 10:08