दिशोम गुरु को मिले भारत रत्न", हेमंत सोरेन के मंत्री ने केंद्र सरकार से की मांग
#bharatratnatoshibusorenhemantsorenministerdrirfanansari_demand
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर देशभर के नेताओं ने शोक प्रकट किया। इस बीच हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री कांग्रेस नेता इरफान सोलंकी ने शिबू सोरेन के लिए बड़ी मांग रख दी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि शिबू सोरेन को भारत रत्न मिले।
![]()
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी वरिष्ठ आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास स्थान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुजी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की। मंत्री इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी, मैं राष्ट्रपति से गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग करता हूं। वो वास्तव में इसके हकदार हैं। वे एक आंदोलनकारी थे और गरीबों की आवाज थे इसलिए भारत सरकार को तुरंत यह घोषणा करनी चाहिए।
आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया-इरफान
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के स्तंभ रहे हैं। वर्षों संघर्ष कर झारखंड अलग राज्य की मांग को मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने संसाधनों पर आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा को अपना मिशन बनाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के रूप में उन्होंने सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की राजनीति को दिशा दी।
शिबू सोरेन से जुड़ा वाकया सुना भावुक हुए इरफान
शिबू सोरेन के साथ बिताये पल याद कर इरफान अंसारी भावुक हो गए। उन्होंने एक वाकया सुनाते हुए कहा कि शिबू सोरेन को इरफान अंसारी की मां के हाथ की रोटियां पसंद थीं। वे हमेशा कहते थे कि घर से खाना लाया करो। उनके साथ व्यक्तिगत संबंध थे। शिबू सोरेन के निधन ने उन्हें तोड़ दिया है।
81 साल की उम्र में शिबू सोरेन का निधन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन 19 जून 2025 से दिल्ली से सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। आखिरी वक्त तक उन्होंने संघर्ष किया। चार अगस्त की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 81 साल के थे। कई बीमारियों से वे पीड़ित थे।
Aug 05 2025, 16:57