गोह भाजपा कार्यालय में उपहारा व गोह मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न,
गोह (औरंगाबाद)
गोह स्थित भाजपा कार्यालय में उपहारा मंडल एवं गोह मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। श्री शर्मा ने कहा कि हर बूथ पर पार्टी द्वारा नामित BLA-2 कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत BLO से समन्वय बनाते हुए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक उपलब्ध करवाने में जनता की मदद की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए।
14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा
बैठक में आगामी 14 अगस्त को गोह प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकालने के संबंध में भी विशेष चर्चा की गई। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति के संकल्प को लेकर निकाली जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि यह यात्रा पार्टी की एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक होगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी और गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान ने की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, जिला मंत्री सुनील शर्मा, धीरज चौहान, सतेन्द्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मोहर लाल मिश्रा, विकास कुमार, मोनू उपाध्याय, सचिन चंद्रवंशी, भरत प्रताप नारायण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, निगम नारायण, विश्व चंदन प्रकाश, ब्रजेश कुमार, अरुणजय शर्मा, मनीष पांडेय, सुशांत कुमार, रणधीर पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य और तिरंगा यात्रा में पूर्ण निष्ठा और उत्साह से भाग लेंगे।
Aug 03 2025, 20:38