Mirzapur : वनों के रक्षक ही बने भक्षक, वन रक्षक पर अवैध रूप से पेड़ कटवाने का आरोप
![]()
मिर्ज़ापुर। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार वन महोत्सव के तहत हरियाली विस्तार के लिए ज्यादा से ज्यादा पौध लगाने की जिम्मेदारियां दे रखी है, वही वनों की रक्षा करने वाले रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में, जंगलों में वनों की कटाई जहां हो रही है तो वहीं खुद अधिकारियों के नाक नीचे सिटी विकास खंड से लगे हुए एरिया में भी अवैध रूप से पेड़ कटवाया जा रहा है जिसकी तस्वीर है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मामला सिटी विकासखंड के बरकछा, शाहपुर चौसा इत्यादि गांव से जुड़ा होना बताया जा रहा है। इस संदर्भ में कुछ लोगों ने बाकायदा इसकी शिकायत भी उच्चधिकारियों से की है। वनरक्षक अभिषेक सिंह को आरोपित करते हुए वन एरिया में अवैध रूप से पेड़ कटवाने व आरा मशीन संचालित कराए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाया है कि वनरक्षक अभिषेक सिंह अपने एरिया में मनमानी ढंग से अपने पद पर रहकर हरे-भरे कीमती पेड़ों पर आरा चलवा रहे हैं। पेड़ कटवाए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस संदर्भ में वनरक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। अब देखना यह है कि वन विभाग के उच्चाधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।
बीजेपी के सहयोगी दल ने उजागर किया मामला
धड़ल्ले से हो रहे आम जैसे हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई का वीडियो दिखाते हुए बीजेपी के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवाले) ने कहा है कि एक तरफ सरकार जहां हरा भरा वातावरण बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण पर जोर दे रही है, वही जिनके कंधों पर पौधों की सुरक्षा का भार है वह खुद ही इसे नष्ट करने पर तुले हुए हैं।
Jun 25 2025, 20:00