सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष विकसित भारत संकल्प सभा
सत्येन्द्र कुमार यादव
मार्टीनगंज (आजमगढ़) दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के दीदारगंज मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन दीदारगंज बाजार स्थित मां दुर्गाजी मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के पहले देश नीरस बना हुआ था, लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से देश वाशियों में विकसित एवं समृद्ध भारत बनने के आशा की नई किरण जगी तथा उसके बाद से 2025 तक बीते 11वर्षों में हर क्षेत्र में अमूल चूक परिवर्तन हुआ जिससे हमारा देश निश्चित रूप से 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जायेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनीत जायसवाल ने भी अपने व्यक्तव्यों से सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, अखिलेश चौहान, सुभाष गुप्ता, राम चेत अकेला, अखिलेश राय, मोनू मिश्रा, अवधेश चौहान, पिंटू यादव, लल्ला भाई, सुनील सिंह, अवधेश पाल, अनिल मिश्रा, रत्नेश सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, पिंटू आदि सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jun 14 2025, 23:35