मां भारती के अमर सपूत काकोरी घटना के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के 128 वीं जन्म जयंती पर किया गया याद
![]()
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मां भारती के अमर सपूत काकोरी घटना के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के 128 वीं जन्म जयंती 11 जून के अवसर पर गोरखपुर जेल स्थित उनके बलिदान स्थली पर जेल परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा शिद्दत से नमन किया गया।
अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में भारी तादाद में शहर वासियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और बलिदान स्थली पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
जन्म जयंती के अवसर पर महानगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर कट आउट और होर्डिंग लगाया गया। अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान को गोरखपुर समेत पूर्वांचल में क्रांतिवीरों की गाथा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ध्यातव्य है कि विगत 15 वर्षों से बलिदानियों का मेला लगाकर शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वाले का यही बाकी निशा होगा की कहावत को सार्थक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिंटू अग्रहरी, कौशल अग्रहरी, प्रवीण, श्रीवास्तब, संतोष अग्रहरी, सरवन कुमार निषाद, गोपाल चौधरी, अमन, संभु सिंह विशेन, सहित समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।









Jun 11 2025, 19:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k