मेरु बीएसएफ कैंप में फर्जी दस्तावेजों के साथ भर्ती, पश्चिम बंगाल के दो युवक गिरफ्तार।
हज़ारीबाग़ के मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल कैंप में भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 88/25 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं:1. पौलूस सोरेन, पिता - नरेश सोरेन, ग्राम - चौकी बलिया, थाना - सागर दिघी, जिला - मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल
2. रवि बेसरा, पिता - दीप्ति बेसरा, ग्राम - गुदादंगा, थाना - नभग्राम, जिला - मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल.
दोनों अभियुक्तों ने जालसाजी एवं धोखाधड़ी के माध्यम से फर्जी दस्तावेज जमा कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का प्रयास किया था। सत्यापन के दौरान दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर अधिकारियों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रशासन की सतर्कता से बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है, और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Jun 06 2025, 17:28