वृक्ष धरा के भूषण, दूर करते प्रदूषण.प्रो. विनय कुमार सिंह
![]()
आज 5 जून 2025 को रोवर्स रेंजर्स विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय,गोरखपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिला संस्था की देख- रेख में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें संस्था के रोवर / रेंजर ने मिलकर पौधरोपण किया और उस स्थल की साफ- सफाई भी की।
इस अवसर पर संयोजक रोवर्स रेंजर्स प्रोफेसर विनय कुमार सिंह ने कहा कि मानव द्वारा प्रकृति का अतिशय दोहन हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप वातावरण प्रदूषित हो चुका है। प्रदूषण के कारण आज मानव, जीव- जंतु एवं वनस्पति खतरे में पड़ गये हैं। इसलिए पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने के लिए वृक्षारोपण, वृक्षों का संरक्षण, कटान पर रोक, जल संरक्षण आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि हमारा पारिस्थितिक तंत्र अव्यवस्थित हो चुका है, जो मानव जीव जंतुओं के लिए खतरे का संकेत है। हम सभी को मिलकर संतुलन स्थापित करने के लिए वृक्षारोपण एवं जीव जंतुओं का संरक्षण तथा साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
डॉ. रंजन लता ने कहा कि आप सभी वृक्षारोपण एवं वृक्षों का संरक्षण कर सकते हैं। पेड़- पौधे ही पर्यावरण ऐसे अंग हैं, जो पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।जिला प्रशिक्षण सूरज चन्द ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में रोहित सैनी मानुष कसेरा रणवीर सिंह तनु मिश्रा आंचल सिंह सेजल साहनी उपस्थित रहे।
Jun 05 2025, 17:21