रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान: 3.40 लाख लाभुकों को 85 करोड़ रुपये का लाभ
रांची जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की 2500 रुपये की सम्मान राशि लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। प्रथम चरण में 3 लाख 40 हजार से ज्यादा लाभुकों को आधार बेस्ड सम्मान राशि का भुगतान किया गया है, जिसमें कुल 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपये की राशि शामिल है।
लाभुकों की संख्या ब्लॉकवार:
- अनगड़ा: 14,022
- बेड़ो: 16,874
- बुंडू: 7,385
- बुड़मू: 14,812
- चान्हो: 16,525
- ईटकी: 8,554
- कांके: 28,432
- खलारी: 7,631
- लापुंग: 8,770
- मांडर: 19,941
- नगड़ी: 15,140
- नामकुम: 14,436
- ओरमांझी: 16,560
- राहे: 8,154
- रातू: 15,002
- सिल्ली: 17,745
- सोनाहातू: 11,236
- तमाड़: 15,387
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र: 13,575
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र: 10,030
- हेहल शहरी क्षेत्र: 16,376
- सदर शहरी क्षेत्र: 25,634
- कांके शहरी क्षेत्र: 997
- नगड़ी शहरी क्षेत्र: 6,689
- नामकुम शहरी क्षेत्र: 7,086
- बुंडू नगर पंचायत: 3,070
महत्वपूर्ण जानकारी:
- जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, उन्हें अपना आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।
- जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, और शेष सुयोग्य लाभुकों को भौतिक सत्यापन के बाद योजना का लाभ मिलेगा।
- जून में लाभुकों को मई और जून की संयुक्त किस्त के रूप में 5000 रुपये मिलने की उम्मीद है
Jun 05 2025, 17:00