शहीद सुलभ उपाध्याय को लेकर सपा की मांग:मुख्यालय पर प्रतिमा स्थापना और जिला अस्पताल का नाम बदलने की मांग
![]()
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए सुलभ उपाध्याय के सम्मान में दो प्रमुख मांगें रखीं।
मिश्रा ने कहा कि सुलभ उपाध्याय ने भदोही जनपद का नाम रोशन किया था। उनकी प्रतिमा पहले हॉस्टल चौराहे पर स्थापित थी। लेकिन वह खंडित कर दी गई। बाद में उनकी प्रतिमा को एक गांव में स्थापित किया गया।सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता शहीद के पराक्रम को कम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि शहीद की प्रतिमा जिला मुख्यालय पर स्थापित की जाए। साथ ही जिला अस्पताल का नाम शहीद सुलभ उपाध्याय के नाम पर रखा जाए। मिश्रा ने भाजपा द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर डीएनए टिप्पणी और पुतला दहन की भी निंदा की।
May 20 2025, 16:12