*आप कार्यकर्ताओं का पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन, अमेरिका के दबाव में युद्धविराम का विरोध*
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही- भदोही में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गागंज त्रिमुहानी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर युद्धविराम का फैसला किया है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस ले सकती थी,तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर युद्धविराम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 78 साल के इतिहास में पहली बार किसी तीसरे देश ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की है।
जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अमेरिका ने व्यापार बंद करने की धमकी दी और प्रधानमंत्री ने विदेश सचिव से युद्धविराम की घोषणा करवा दी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रदर्शन में जिला महासचिव पंकज कुमार एडवोकेट,विनय कुमार बिंद, अरुण कुमार पासवान,राम यादव और राजदार बिंद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
May 19 2025, 18:49