दुमका : मामूली विवाद में महिला की निर्मम हत्या, पति गंभीर रूप से घायल, जाँच में जुटी पुलिस
![]()
दुमका : दुमका में बुधवार की देर शाम मामूली विवाद में एक सनकी शख्स ने दम्पत्ति पर तलवार से हमला कर महिला की हत्या कर दी जबकि महिला के पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दिल दहलाने देनेवाली घटना के बाद सनसनी फैल गयी।
महिला विमला देवी की मौके पर मौत हो गयी जबकि उसके पति मनोज सिंह को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी छोटू एवं अन्य मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की अनुसन्धान में जुटी हुई है। घटना दुमका जिला के नगर थाना अंतर्गत केवटपाड़ा मोहल्ले की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इकुड डुंगडुंग के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी नंद किशोर प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पहुँचे। जाँच टीम ने घटनास्थल से तमाम साक्ष्य जुटाया।
जानकारी के मुताबिक पेशे से शिक्षक मनोज सिंह का घर के बगल में रहनेवाली एक पड़ोसी और आरोपी के साथ सड़क पर पानी गिराने को लेकर अक्सर विवाद होता था। घायल मनोज सिंह ने कहा कि दोनों पड़ोसी अक्सर सड़क पर पानी और कूड़ा कचरा फेंक देता था। कहा कि मेरी पत्नी इसका विरोध करती थी तो दोनों पड़ोसी गाली गलौच करते थे। शाम में दोनों पड़ोसी और उसका परिवार झंझट करने लगा। इसी बीच आरोपी छोटू ने जान से मारने की धमकी दी और थोड़ी देर में तलवार लेकर आया और मेरी पत्नी विमला पर हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया और मुझ पर भी हमला कर घायल कर दिया। वहीं मृतका विमला के बेटी जूही ने रोते बिलखते कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिले।
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इकुड डुंगडुंग ने कहा कि मामूली विवाद में महिला की हत्या कर दी गयी है और महिला के पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की अनुसन्धान में जुटी हुई है।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
May 19 2025, 09:51