आयुष्मान भारत योजना में डायलिसिस सुविधा बहाल, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने मंत्री और सिविल सर्जन का जताया आभार
![]()
हजारीबाग से एक राहत भरी खबर सामने आई है। शुक्रवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस सुविधा की बहाली और मरीजों को राहत मिलने के लिए झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और हजारीबाग के सिविल सर्जन का आभार व्यक्त किया है।
मुन्ना सिंह ने बताया कि हाल ही में डायलिसिस से पीड़ित मरीजों ने निजी अस्पतालों में सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस गंभीर समस्या को उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के समक्ष रखा। इसके बाद मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी और विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए व्यवस्था में जरूरी सुधार किया गया।
इस पहल से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। मुन्ना सिंह ने इसे जनहित के प्रति सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इस प्रकार की समस्याओं पर इसी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई होती रहेगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह दोहराया कि कांग्रेस पार्टी जनस्वास्थ्य और आम जनता की भलाई को सर्वोपरि मानती है और गरीब, पीड़ित और वंचित वर्ग की आवाज उठाने के अपने संकल्प पर अडिग रहेगी।
May 17 2025, 19:25