राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन
![]()
अयोध्या।राष्ट्रीय लोकदल के अवध जोन की संगठनात्मक बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम प्रेस क्लब में आयोजित हुआ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी व बतौर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रामकृष्ण सिंह पटेल एवं राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल व संचालन जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा ने किया। राष्ट्रीय लोकदल में सदस्यता का नवीनीकरण व नये सदस्य बनाने का कार्यक्रम चल रहा जो एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। बैठक में अवध जोन में आने वाले सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अयोध्या के रामगुलेला मंदिर व मार्केट के आसपास के सभी मठों मंदिरों एवं मार्केटों से जुड़े बड़ी संख्या व्यापारियों एवं संतों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह को संबोधित एक पत्र मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी को सौंपा। श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कालेज के इंग्लिश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने अपने दर्जनों शिक्षक साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के अयोध्या पवित्र धाम से सर्व प्रथम अवध क्षेत्र से संगठनात्मक बैठक की शुरुआत किया है पश्चिम से लेकर पूरव तक पार्टी को मजबूत करने का काम हो रहा है बड़ी बैठक करने के लिए चौधरी रामसिंह पटेल की पीठ थपथपाई।20 पदाधिकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण अपने कलाम से किया
बैठक मे प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश महासचिव विश्ववेश नाथ मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष संत कबीर नगर विवेक चौधरी, मंडल अध्यक्ष फैजाबाद, सत्रोहन तिवारी,मंडल अध्यक्ष लखनऊ रणविजय मौर्य , क्षेत्रीय अध्यक्ष एसीएस टी प्रकोष्ठ वेचू लाल ज्ञान ,जिला अध्यक्ष अयोध्या बलराम यादव, सुल्तानपुर बिलाल अहमद,बाराबंकी अखिलेश वर्मा, लखनऊ रामसेवक रावत ,हरदोई रामदास दीक्षित, उन्नाव सुभाष यादव, जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर संतोष पटेल, महानगर अध्यक्ष अयोध्या अरविंद सिंह महंत युवा प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, अनिल वर्मा, प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रावत, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवी शरण वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा, राम जियावन वर्मा, अमितपांडे, गंगा राम वर्मा। शाहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित रहे ।






May 05 2025, 20:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k