पहलगाम आतंकी हमले पर JMM ने उठाया सवाल,'आतंकी हमला संयोग नहीं प्रयोग है'
![]()
रांची : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गहरा शोक और कड़ी निंदा व्यक्त की है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। झामुमो ने दुख कि इस घड़ी में परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पूरी एकजुटता से सरकार के साथ खड़े होने की बात कही।
लेकिन इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सरकार पर सवाल भी खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि ये घटनाएं जब घटती हैं तो यह संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है। जब जब देश में कोई संवेदनशील मुद्दे आते हैं तब तब इस तरह की घटनाएं होती है। हमलोग पुलवामा की घटना को भी देखा। RDX से लदी गाड़ी टकराई। पहलगाम में उस वक्त हमला होता है जब देश में कई संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा हो रही है। देश का पवित्र तीर्थ स्थल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत एक हफ्ते बाद उसी जगह कैंप लगा था। और इस तरह का हमला पहलगाम में हो जाता है। वहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होता है। कश्मीर को लेकर आज पूरा देश चिंतित है यह जगह हिन्दुस्तान का सबसे खूबसूरत जगह है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश की अखण्डता को तोड़ने की साजिश, पड़ोसी मुल्क का है। उन्हें अब कड़ा सबक सिखाने की जरूरत है। कठोर करवाई होनी चाहिए। 1971 में सबक सिखाया था अब एक बार फिर से सबक सिखाने की जरूरत है। देश का वह गदार कौन है, जो ऐसे आतंकियों को उस स्थान तक पहुचाया, कौन है वह गदार उसका पता किया जाना चाहिए। जब तक हमलोग गदार को चिन्हित नही कर लेते, तब तक आतंकीयो का सफाया नही हो सकता।
रिपोर्टर जयंत कुमार
Apr 25 2025, 10:58