दुमका : केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, डीडीसी ने कहा - सोशल मीडिया से बच्चों की दूरी जरुरी
![]()
दुमका : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को वार्षिक दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ। समारोह का उदघाटन उप विकास आयुक्त एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रेम नाथ चाकी भी मौजूद थे।
![]()
समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के कार्यों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को सर्वांगीण विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि 10 वी एवं प्लस टू के बाद छात्रों के पास बेहतर कैरियर के लिए कई विकल्प होते है लेकिन छात्रों को शुरुआती दौर से ही सोशल मीडिया से दूरी बनानी जरुरी है। आज के दौर में सोशल मीडिया की वजह से बच्चों में नकारात्मक भावना तेजी से पनप रहा है। इससे बच्चों की समय के साथ उनकी ऊर्जा भी बर्बाद होती है। इसपर अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
![]()
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने शिक्षा, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य प्रेम नाथ चाकी ने विद्यालय के महत्वपूर्ण उपलब्धियों से जुड़ी वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान सभी वर्ग के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य रूप से कथक, जापानी नृत्य एवं सोशल मीडिया पर आधारित हिंदी नाटक ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Apr 21 2025, 22:07