पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए किरहा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। लालगंज थाना क्षेत्र के किरहा गांव में शनिवार भोर एक विवाहिता की कच्चे मकान के बड़ेर में फांसी पर लटकता हुआ शव मिला था। विवाहिता की मां श्रीमती बिटोला देवी निवासी बरी थाना हलिया ने लालगंज थाने में तहरीर देकर दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर उप निरीक्षक विजय कुमार राय मय पुलिस टीम के साथ एक आरोपी लवकुश पुत्र बसंत लाल कोल को किरहा गांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से जेल भेज दिया। तहरीर में मृतका की मां ने आरोप लगाया है की शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे मांग पूरी न होने पर पुत्री अनीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि मृतका की मां श्रीमती बिटोला देवी की तहरीर पर 6 लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Apr 07 2025, 16:56