बिहार के आलाधिकारियों ने अपने संपत्ति का किया एलान, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति
डेस्क ; राज्य के आला अधिकारियों ने सोमवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन संपत्तियां घोषित कर दी हैं। प्रमुख आईएएस-आईपीएस ने अपनी संपत्ति अपने मूल विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा समेत ज्यादातर अफसरों के पास निजी गाड़ी नहीं है। डीजीपी विनय कुमार निवेश करने में रुचि नहीं रख रहे। डीजीपी समेत कई अफसर नकदी रखने में दिलचस्पी नहीं रखते। हालांकि, अधिकारी राइफल-बंदूक और सोना-चांदी रखने के शौकीन हैं। कई अफसरों से अधिक संपत्ति उनकी पत्नी के पास है।
मुख्य सचिव के पास महज 60 हजार नकद
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के पास 60 हजार और पत्नी बर्फी मीणा के पास 45 हजार नकद है। मुख्य सचिव के खाते में 37 लाख जमा हैं। पत्नी के नाम पर 12.93 लाख जमा है। 40 लाख के बांड व शेयर जमा हैं। जयपुर में करीब 18 लाख की जमीन है। मुख्य सचिव के नाम पर जयपुर और दिल्ली में एक अपार्टमेंट है। दिल्ली के केनरा बैंक से 11 लाख का कर्ज ले रखे हैं।
विकास आयुक्त है शिक्षा ऋण के कर्जदार
विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत के पास 15 हजार नकदी है। उनकी प्रोफेसर पत्नी के पास 20,500 नकदी है। उनके खुद के बैंक खाता में 14 लाख रुपये और उनकी पत्नी के नाम एक करोड़ रुपये से अधिक जमा है। मारुति स्टीम गाड़ी के मालिक है। प्रत्यय अमृत ने पीएनबी से शिक्षा ऋण के नाम पर 79.76 लाख रुपये लिया है जिसका 58 लाख रुपये बकाया है।
डीजीप विननय कुमार के पास 26 लाख का गहना, एक कार
डीजीपी विनय कुमार के हाथ में नकदी शून्य है। बैंक खातों में 18 लाख हैं। निवेश नहीं है। निजी वाहन के तौर पर आई-10 कार है। विरासत में मिली 26 लाख की ज्वेलरी है। अचल संपत्ति बिहटा में कृषि योग्य 3024 स्क्वायर फुट जमीन है। गैर कृषि भूमि में अनीसाबाद में 2000 वर्गफुट जमीन है, जो 2003 में खरीदी थी। नोएडा में एक फ्लैट है। इसके लिए उन्होंने 42 लाख का लोन लिया था।
कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ के पास जमीन न वाहन
कैबिनेट सचिवालय व शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ के बचत खाते में 34.79 लाख है। 11 लाख के शेयर व बांड हैं। चार लाख की ज्वेलरी है। एक पिस्टल है। दिल्ली में 25 लाख का फ्लैट, तेलंगना के मेडचल में 65 लाख का मकान और तमिलनाडु के निरकुंडरम में 1.35 करोड़ का फ्लैट है। बैंक का 90 लाख के लोन भी इनके ऊपर है। कोई वाहन नहीं है।
ग्रामीण कार्य विभाग के एसईएस दीपक कुमार सिंह ससुर के दो लाख के है कर्जदार
ग्रामीण कार्य विभाग के एसीएस दीपक कुमार सिंह मात्र 12 हजार नकदी रखते हैं। ससुर का दो लाख का कर्ज हैं। हालांकि बैंकों में 41 लाख जमा हैं। सवा दो करोड़ का म्यूचूअल फंड है। 17 लाख का बांड जमा है। 83 लाख जीपीएफ में जमा है। कोई गाड़ी नहीं है। आरा गार्डेन शेखपुरा पटना में 1.10 करोड़ का फ्लैट है। पंजाब में आईएएस पत्नी हरजोत कौर के नाम पर एक करोड़ का एक फ्लैट है।
Apr 01 2025, 15:03