हजारीबाग: रामनवमी महासमिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, परंपरा को संजोने का संकल्प
![]()
हजारीबाग में रामनवमी महासमिति के नए कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को बड़ा अखाड़ा चौक के पास विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर महंत विजयानंद दास के नेतृत्व में पूजा-पाठ हुआ। उद्घाटन के दौरान सबसे पहले गौ माता का प्रवेश कराया गया और फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री कृष्णा गढ़ अखाड़ा कोलघट्टी के अध्यक्ष छवि गोप ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
![]()
रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग की रामनवमी का 102 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। इस परंपरा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पूर्व महासमिति अध्यक्ष विजय वर्मा ने इसे हजारीबाग की समृद्ध परंपरा बताते हुए इसे संजोने का आह्वान किया। वहीं, पूर्व अध्यक्ष अमरदीप यादव ने इस वर्ष बसंत यादव के नेतृत्व में रामनवमी को और ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया।
पूर्व महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने रामनवमी को विरासत बताते हुए इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अनमोल साव ने भी रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का आग्रह किया।
इस मौके पर रामविलास गोप, अर्जुन साव, शशि केशरी, राजेश गोप, अशोक यादव, ओमप्रकाश गोप, अजय साव, रौशन झा, अमन कुमार, पिंटू सिन्हा, सुनील सिंह, विनोद विगन, इंद्र नारायण कुशवाहा, मंदीप यादव, कैलाश साव, विक्रम अंबेडकर, अमित आनंद उर्फ डॉन, पिंटू कुमार, शंकर कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Mar 24 2025, 19:24