अटल स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
![]()
पंकज कुमार श्रीवास्तव
कन्नौज। अटल स्मृति वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ राज्य मंत्री असीम अरुण ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने सलामी भी ली।
आपको बताते चलें कि शुक्रवार को कन्नौज जिले के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में अटल स्मृति के अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा और पाया। मेरा बैवभ अमर रहे माॅं, हम दिन चार रहे न रहे, भारत माता के लिए जिन्होंने वैभव के लिए जीवन जिया। जो पार्टी के कार्यकर्ता के नाते सिर्फ विनम्रता और शीलता जिनका सबसे बड़ा उपहार है। कार्यकर्ताओं के प्रति जिनका अपार स्नेह था। कार्यकर्ताओं के मन में अपार श्रद्धा थी।
उन्होंने आगे कहा कि आज उनके बारे में कुछ भी कहना। उनके बारे में किसी भी प्रकार की चर्चा करना मन आनंद है, तो आज इस अवसर पर कन्नौज के भारतीय जनता पार्टी के सभी लोगों ने मिल करके इस कार्यक्रम का शुरूआत किया। मुझे लगता है कि हम आज कार्यकर्ताओं को सम्मानित करके अपने को गौरांवित महसूस कर रहे है, क्यों कि इनके मार्गदर्शन में बहुत मेहनत की। भारतीय जनता पार्टी को बूथ के ऊपर 200 लोग मिलते थे, अगली बार जब हम बैठते थे तो 400 मिलते थे तो हम बड़े खुश होते थे कि अरे चार सौ मिले और आज पूरे देश में उस विचार धारा के उस विचार के लोग मिल रहे है।
Mar 23 2025, 18:54