*पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी को दी जिले की कमान*
*पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी को दी जिले की कमान*
*कार्यकर्ता के लिए पार्टी सर्वोपरि- राजेन्द्र तिवारी,प्रदेश सहचुनाव अधिकारी*
*प्रदेश नेतृत्व के भरोसे पर उतरूंगा खरा- सुशील त्रिपाठी*
*पार्टी कार्यकर्ता का सम्मान व स्वाभिमान होगा सर्वोपरि -सुशील त्रिपाठी* सुल्तानपुर।पार्टी कार्यालय पर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई। काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री रहे सुशील त्रिपाठी को सुल्तानपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर समस्त पार्टी पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि की बैठक में प्रदेश सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने नये जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नाम की घोषणा की।घोषणा के समय प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा मौजूद रहे।अपने संबोधन में प्रदेश सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने कहा भाजपा के तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की योग्यता रखते हैं।भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता के लिए पार्टी का निर्माण सर्वोपरि होता है।चुनाव पर्यवेक्षक जसवंत सिंह सैनी ने कहा भाजपा राष्ट्रवाद, विकासवाद व देश प्रथम की राजनीति करने वाला दल है।पहले दोनों अतिथियों व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी का फूलों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।इसके बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है हम उस भरोसे को टूटने नही दूंगा।100 प्रतिशत खरा उतरुगा।उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा हमारे लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान व स्वाभिमान सर्वोपरि होगा।मिशन -2027 के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत सक्रिय व अभेद्य बनाऊंगा।यह भी कहा कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराऊंगा।पार्टी की नीति-नीति व सरकार के विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा।यह भी कहा कि पूरे जनपद वासियों को चाहे वह किसी भी धर्म जाति का हो सभी को साथ लेकर चलने का काम करूंगा।संगठन महापर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ आरए वर्मा ने कहा मैंने 13 जनवरी 2020 में जिलाध्यक्ष बनने के बाद से अबतक पूरी तन्मयता व सौ प्रतिशत समर्पण के साथ काम किया है।आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे।उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बैठक में सुशील त्रिपाठी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने अबीर की होली खेलना शुरू कर दिया एक दूसरे को बधाई दी और नगाड़े पर जमकर डांस किया।स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम,राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, करूणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीता शरण त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह,प्रवीन कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, योगेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना विकास समिति चैयरमैन गांधी सिंह, आनन्द जायसवाल,पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान, संदीप सिंह,विजय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार,डॉ प्रीति प्रकाश, अनीता पाण्डेय,पूजा कसौधन, संजय त्रिलोकचंदी,आलोक आर्या,सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू, राजेश सिंह,प्रदीप शुक्ला,मनोज मौर्या, जगदीश चौरसिया, बबिता तिवारी,काली सहाय पाठक, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, चन्दन नारायन सिंह, रेखा निषाद,अरुण जायसवाल,अजादार हुसैन इन्द्रदेव मिश्रा, मनीषा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख चन्दर प्रताप सिंह, डिंपल सिंह, राजेन्द्र वर्मा,कुंवर बहादुर सिंह, सुषमा जायसवाल,सहकारी बैंक डायरेक्टर अजय सिंह लीडर, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, रागिनी मिश्रा, राम नारायन उपाध्याय,देवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, मोहित सिंह, दिनेश चौरसिया,संतोष दूबे, विनोद मिश्रा, सोशल मीडिया प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, आईटी सेल जिला प्रमुख संजय उपाध्याय, शेष कुमार सिंह, रेनू सिंह, रेनू तिवारी, प्रदीप शर्मा,शेर बहादुर सिंह,महावीर श्रीवास्तव,संजय सिंह, डॉ विनय प्रजापति,सूर्य नारायन पाण्डेय, राजमणि मौर्या,राजेश चतुर्वेदी,मुकेश तिवारी, निर्भय सिंह, सुरेन्द्र सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष भदैंया, बाबी सिंह,डॉ आरके विश्वास, संतोष सिंह, विजय सिंह डब्बू, भूपेंद्र पाठक, प्रदीप बरनवाल,आत्मजीत सिंह टीटू,सजनलाल कसौधन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Mar 18 2025, 14:05