पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी से चयनित इतने हजार शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, इस जिले की नूतन कुमार को सीएम ने अपने हाथों से सौंपा पहला
डेस्क : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित 51 हजार 389 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र सौंपा। रविवार को 11 बजे दिन में कार्यक्रम का आयोजन किया गा था, जिसमें दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे। सबसे पहला नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने अरवल की नूतन कुमारी को सौंपा। सीएम के हाथों पहला नियुक्ति पत्र पाने वाली अरवल की नूतन कुमारी गुरूग्राम में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थीं। वहां से इस्तीफा देकर वे बीपीएससी टीचर बनीं हैं। नूतन कंप्यूटर साइंस की टीचर बनी हैं।
![]()
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में महिलाओं के कुछ भी नहीं किया गया। पहले क्या था, शाम के बाद कोई निकलता था। पत्रकार लोग से आग्रह है कि पुराना बात आप लोग सबको बताइये। आज शिक्षा में लड़कियां भी लड़के के बराबर हैं। हमारी सरकार कुल खर्च का 22 प्रतिशत राशि शिक्षा पर ही खर्च कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोशाक योजना, साइकिल योजना आदि का जिक्र करते हुए कहा कि संभावना है कि आगे और अधिक राशि शिक्षा पर खर्च की जाएगी।
बता दें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत टीआरई-3 में चयनित 51,389 विद्यालय शिक्षको कोऔपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें से 10,739 शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री लगभग 100 शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
Mar 09 2025, 15:42