कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दम भरने वाली झारखंड सरकार के कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
धनबाद में पूर्व विधायक सीता सोरेन और रांची में साधु पर हमला, जाने मंत्री और विधायक ने क्या कहा, डीजीपी ने कहा करवाई हो रही है
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। भाजपा नेत्री पूर्व विधायक सीता सोरेन बीते रात गुरुवार को कतरास के एक शादी समारोह से भाग लेकर लौट रही थी। इस दौरान उन पर जानलेवा हमले का प्रयास हुआ है। बताया जा रहा है कि धनबाद के सरायढेला में उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर पिस्टल चलाने की कोशिश की। वही इस तरह की घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
बीते दिनों एक और घटना घटी रांची स्थित चान्हो के आनंदशील आश्रम में बुधवार की देर रात अपराधियों ने साधु पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दूसरे साढू का इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि लूटपाट की नीयत से आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी कार और बाइक से आनंदशील आश्रम में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों की गिरफ्तारी भी की है।
![]()
वही आज रांची में एक और बड़ी घटना घटी, राँची के बरियातू रोड के सेंट्रल अकाडमी स्कूल के पास कोयला के बड़े ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा को अपराधियों ने गोली चलाई। घायलावस्था में उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]()
यह मामला सदन में उठा और मंत्री इरफान अंसारी ने एकबार फिर कहा कि हमलोगों का कानून व्यवस्था सबसे अच्छा है। सभी की जानमाल की रक्षा करने के लिए हमारी सरकार बनी है। वहीं राज्य के पर्यटन मंत्रीराज्य की विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड भी एक राज्य है, जैसे अन्य राज्यों में घटनाएं होती है ,उसी तरह की घटनाएं यहां भी होती है ,लेकिन हेमन्त सोरेन की सरकार में त्वरित कार्रवाई होती है।
राज्य की विधि व्यवस्था को खस्ताहाल बताते हुए जदयू विधायक पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि राज्य का सूचना तंत्र, स्पेशल ब्रांच और खुफिया विभाग पूरी तरह फेल है ,इसी वजह से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वहीं राजद विधायक और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि सीता सोरेन पर हमले की जांच कराकर सरकार उचित फैसला लेगी।
झारखंड में खराब कानून व्यवस्था को लेकर माननीय विधायकों द्वारा सवाल खड़ा करने पर जब मीडियाकर्मियों ने राज्य के डीजीपी से सवाल किया तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कार्रवाई चल रही है।
Mar 07 2025, 17:55