दुमका : जैक प्रश्नपत्र लीक मामले में एबीवीपी का प्रदर्शन, जैक अध्यक्ष का पुतला दहन, अश्विनी यादव को हटाने की मांग
दुमका : जैक मैट्रिक की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले में एबीवीपी की दुमका नगर इकाई ने क्षेत्रीय जैक कार्यालय के सामने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा का पुतला दहन किया।
![]()
नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बजाय बर्बाद करने पर तुली हुई है। छात्रों के हक की आवाज उठाने पर छात्र संगठनों पर दमनचक्र चलाया जा रहा है लेकिन एबीवीपी झुकने वाली नहीं हैं।
संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी नंदनी कुमारी ने छात्रों की आवाज दबाने और शिक्षा माफियाओं को बचाने का आरोप सरकार पर लगाया। कहा कि भ्रष्ट सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रतिनिधिमंडल जब चेयरमैन से मिलने गया, तो उन्हें जबरन मिलने से रोका गया। इससे साफ है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए छात्रों को हतोत्साहित कर रही है।
क्षेत्रीय जैक कार्यालय में कार्यरत अश्विनी यादव कई साल से क्षेत्रीय कार्यालय में हैं, इन्हें भी जल्द से जल्द हटाया जाए।
मौके पर विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी कार्यकारिणी सदस्य नंदनी कुमारी, कॉलेज अध्यक्ष अमन शाह, कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार, सुजल कुमार, अभिषेक तिवारी, लखन दास, बबलू दास, इंद्रजीत दास, ओमी, अर्पित चौरसिया, सोनू झा, खुशबू कुमारी सुजल चंद्रवंशी, सक्षम ठाकुर, संजीव यादव, राजीव गोरेन सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Feb 25 2025, 21:15