नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, विधान सभा चुनाव में सिर्फ इन्हें ही मिलेगा टिकट
राजद अगले विधानसभा चुनाव में किसी नेता की सिफारिश पर किसी को टिकट नहीं देगा। जनता के बीच रहने वाले और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की विचारधारा को मजबूत करने वालों को ही में टिकट दिया जाएगा। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पटना जिला के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
![]()
उन्होंने कहा कि जीतने वाले तथा सबको साथ लेकर चलने वाले उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्रीकृष्ण स्मारक भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में राजद के पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें जिला से लेकर पंचायत एवं वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके साथ ही तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का समापन हो गया।
मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि भाजपा में तीन-चार गुट है। एनडीए में जमीनी स्तर पर तालमेल नहीं दिखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के लोगों का बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं है। साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय में बिहार सबसे पीछे है। किसानों की आय में बिहार पीछे है। बेरोजगारी पलायन और गरीबी में बिहार आगे है। जनता ने 11 साल केंद्र में और 20 साल यहां मौका दिया है। 15 साल से पुरानी गाड़ी को तो सरकार भी इजाजत नहीं देती है, इस सरकार को तो 20 साल हो गया।
बता दें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 सितंबर से 2024 से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नारी संवाद कार्यक्रम के तहत पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की समस्याओं एवं पार्टी की जमीनी पकड़ की जानकारी ली।
Feb 22 2025, 17:05