सरायकेला में झामुमो की बड़ी बैठक, सदस्यता अभियान को लेकर विधायक सविता महतो ने दिए निर्देश
सरायकेला :- ईचागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सविता महतो ने कुकडू और ईचागढ प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान झामुमो जिला संयोजक मंडली ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यथाशीघ्र सदस्यता अभियान चलाने के लिए कहा।
![]()
विधायक सविता महतो ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को पहुंचाकर सदस्यता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहा।
इस अवसर पर झामुमो जिला संयोजक प्रमुख डा शुभेन्दू महतो, सदस्य चारूचांद किस्कू, सुधीर महतो, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, अरुण टुडू, इंद्रजीत महतो, नव किशोर हांसदा, हरेकृष्ण महतो, हरि महतो, युधिष्ठिर मांझी, निरंजन महतो, झूलन कुम्हार, कित्तीवास महतो, रफीक अंसारी, धरमु गोप, बैद्यनाथ टुडू, नीताई उरांव, अभय यादव, नरेन गोप, गुप्तेश्वर महतो, संजय महतो, किसन किस्कु, पशुपति बागचीं, सपन सिंह देव के साथ दोनों प्रखंड के झामुमो कार्यकर्त और अन्य कई नेता मौजूद थे।
Feb 09 2025, 19:13