मौसम का हाल : राजधानी पटना समेत प्रदेश के 32 शहरों के तापमान में गिरावट, सर्द पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी
डेस्क : बिहार में एकबार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में अच्छी धूप निकलने के बाद बावजूद तापमान में गिरावट आई है। सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। वहीं आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। आज शुक्रवार को राज्य के उत्तरी ग्रामीण इलाकों में कोहरे के असर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि धूप निकलने के बावजूद पछुआ हवाओं की तेज़ी के कारण दिन में भी हल्की ठंड बनी रहेगी। वहीं शनिवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
![]()
पटना सहित राज्य के 32 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। गुरुवार को मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में कमी बक्सर में 5.1 डिग्री की आई। भोजपुर के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की कमी आई है। राज्य के 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में भी आंशिक कमी आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री मोतिहारी में दर्ज हुआ।
![]()
मौसमविदों के अनुसार प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। धूप निकलने के बावजूद पछुआ की गति में तेजी आने से दिन में भी आंशिक ठंड रहेगी। शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने के आसार हैं। है।
इन शहरों का गिरा अधिकतम तापमान
बीते गुरुवार को पटना में 3.6 डिग्री, जीरादेई में 2.2, गोपालगंज में 3.6, वैशाली में तीन, नालंदा में 3.3, शेखपुरा में 3.5, मधेपुरा में 2.4, मधुबनी में 1.9 डिग्री, गया में दो, अरवल में चार डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आई। अन्य शहरों में भी एक से दो डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। वहीं पटना सहित अन्य जिलों में तेज पछुआ हवा का प्रवाह बने होने से सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। पटना सहित 12 शहरों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री तो अधिकतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 28.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
Feb 07 2025, 09:26