राष्ट्रपिता बापू की पुण्यतिथि पर पटना के गांधी घाट श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने समाधिस्थल पर पुष्प चढा किया
डेस्क : आज गुरुवार 30 जनवरी को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। पूरा देश बापू को नमन कर रहा है। इधर इस मौके पर पटना गांधी घाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए और बापू की समाधिस्थल पर पुष्प चढा उन्हें नमन किया।
![]()
वहीं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्मरण किया। सोशल मीडिया पर लिखे एक संदेश में कहा कि पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं हमारे देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूँ।
![]()
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुख तथा चीफ, डिफेंस स्टाफ भी मौजूद रहे।
Jan 30 2025, 13:41