झारखंड के स्टार ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को सरकार ने दिया भू खण्ड, साथ ही 35 लाख रुपए भी सरकार आवंटित करेगी
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : राज्य में खेल और खिलाड़ियों को हेमंत सरकार लगातार प्रोत्साहित करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में झारखंड सरकार ने हॉकी के क्षेत्र में देश दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करने वाली दो स्टार खिलाड़ी, एक भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे और दूसरी डिफेंडर निक्की प्रधान को मुफ्त हरमू में भूखंड उपलब्ध कराया।
आज को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दोनों खिलाड़ियों को भूखंड के कागजात सौंपें। इस मौके पर राज्य सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक राजेश कच्छप और मुख्य सचिव अलका तिवारी आवास बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहें।
झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने 14 अगस्त 2024 को अपनी 74वीं बैठक में दोनों खिलाड़ियों को हरमू हाउसिंग कॉलोनी में 3,750 वर्ग फीट जमीन का प्लॉट आवंटित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी।
इस सम्मान से यह साफ हो गया है कि राज्य सरकार अपने खेल नायकों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके परिवारों और प्रशिक्षकों का भी उतना ही सम्मान करती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा सरकार अपने वादे के अनुरूप कार्य पूरा करती। वहीं उन्होंने कहा कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भूखंड के साथ-साथ घर बनाने के लिए भी 35 लाख रुपया आवंटित करेगी।
शायद यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन यह सच है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन सलीमा टेटे और डिफेंडर निक्की प्रधान के लिए एक अदद पक्का मकान बड़ा सपना रहा है। कच्चे मकानों में पली-बढ़ी इन दोनों हॉकी स्टार का जल्द ही रांची के पॉश इलाके में अपना मकान होगा। बता दे कि हालही में हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। वही आज झारखंड सरकार से यह सम्मान मिलने के बाद दोनों ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी दिखी। उन्होंने सरकार का धन्यवाद भी दिया और युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अपनी मेहनत करते रहे सफलता जरूर हाथ लगेगी।
Jan 29 2025, 20:56