मौसम का हाल : बिहार में धूप निकलने के बाद भी ठंड से नहीं मिल रही राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
डेस्क : बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं मौसम विभाग ने इसके जारी रहने की संभावना जताया है। प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 जनवरी को भी प्रदेश में पछुआ हवा के चलते ठंड का असर अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक बार फिर बड़ा मौसम परिवर्तन होने की संभावना है। घने कोहरे की चादर अगले तीन से चार दिनों तक पूरे बिहार को अपनी गिरफ्त में ले सकती है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और मुंगेर में घना कोहरा छाने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ आज 29 जनवरी को सक्रिय हो सकता है, जबकि दूसरा 1 फरवरी से प्रभावी होगा। इसके चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। सुबह और शाम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
वहीं प्रदेश के 12 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 26 जिलों में मौसम साफ रहेगा और दिनभर धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में शेखपुरा का अधिकतम तापमान 25।1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने 9 जिलों के अधिकतम तापमान का अपडेट जारी किया है। पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। दिन में हवा की गति धीमी रहने से कनकनी कम महसूस होगी।
Jan 29 2025, 13:12