गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, इस साल सरकार का रोजगार पर रहेगा फोकस
डेस्क : आज 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी इस खास मौके पर भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया। वहीं राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि इस साल सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
![]()
इसके साथ ही राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बीते सालों में करीच 9 लाख लोगों को नौकरियां दी गई। साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सरकार ने काम किया है। झंडोत्तोलन से पहले IPS भानु प्रताप सिंह ने उन्हें परेड की सलामी दी। इसके बाद 20 कंपनियों की परेड निकाली गई।
वहीं, 15 विभाग की झांकियां निकाली गई। मौके पर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहें। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। गांधी मैदान में सुबह 8.45 बजे के बाद मुख्यमंत्री और अतिविशिष्ट अतिथियों के आगमन हुआ। 8.47 बजे महामहिम राज्यपाल गांधी मदान पहुंचे। परेड के समापन के बाद झांकियों का प्रदर्शन हुआ। 15 विभागों की ओर से झांकियां प्रदर्शित की गईं। 35 मिनट तक झांकियां दिखाई गईं। इसके बाद राष्ट्रीय धुन के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।











Jan 26 2025, 15:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.3k