19वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा, सीएम समेत कई मंत्रियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन*
*
पटना : राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क में बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन द्वारा अपने पिता एवं जेपी आंदोलन के सेनानी, प्रसिद्ध समाजसेवी व पटना पश्चिम के पूर्व विधायक रहे स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 19वीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रधांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा को याद करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा संगठन को मज़बूत करने वालों में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।बिहार में भाजपा के संगठन को खड़ा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वहीं, स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र एवं नगर विकास मंत्री नितिन नवीन जी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि पिता जी जन-जन के नेता थे। वह एक कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा तथा नेतृत्व क्षमता के धनी थे। युवाओं में विशेषकर उनकी बड़ी लोकप्रियता थी। उनकी सादगी, सहृदयता और जनसेवा का अद्भुत व्यक्तित्व सदैव मुझे समाज के प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान भाजपा संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव जी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी, कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा जी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी जी, पटना महापौर श्रीमती सीता साहू जी, उपमहापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी जी समेत अनेक नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Jan 02 2025, 13:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k