स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद का हुआ समापन
![]()
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल असनाबाद में विद्यालय का 11वां वार्षिक खेलकूद का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रान्त कार्यकारणी सदस्य नितेश चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि मनोज चंद्रवंशी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक सामाजिक समरसता मंच तथा विशिष्ट अतिथि अजय कुमार वर्मा विश्व हिंदू परिषद के विभाग के गौ रक्षा प्रमुख, आलोक कुमार सिन्हा जिला सचिव सेवा भारती के द्वारा सामूहिकि एवं अभिभावक महेश राणा के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसमें कुल मिलाकर 25 खेलों को शामिल किया गया था। जिसमें कबड्डी,खो-खो,तीन टांग की रेस,बाल रेस,गेट रेडी,बैलून फोड़,100 मीटर की दौड़,50 मीटर की दौड़,सुई धागा रेस,गोली चम्मच दौड़,टॉफी रेस,गणित दौड़,रस्सी कूद, स्लो साइकिल रेस,बिस्किट रेस,बोरा दौड़ इत्यादि शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है और खेलकूद के माध्यम से हम अपने तनाव को कम कर सकते हैं और साथ ही साथ इससे मानसिक और शारीरिक विकास भी होता है और खिलाड़ियों में धैर्य,साहस और टीमवर्क का विकास होता है। साथ ही विशिष्ट अतिथि मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि खेलकूद का हम सबों के जीवन में अहम योगदान है और खेलकूद से हम सबों में श्रेष्ठ बनने का भाव जागृत होता है। वहीं अजय कुमार वर्मा ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि खेल कूद से सर्वांगीण विकास होता है। आगे कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों के जीवन में जितना महत्व पढ़ाई का है उतना ही महत्व खेल का भी है और इस अवसर पर उन्होंने भी एक खेल का आयोजन किया,जिसमें महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर और पुरुषों के लिए बास्केट बॉल प्रतियागिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विजेता भैया बहनों में क्रमशः प्रथम,द्वितीय,तृतीय इस प्रकार हैं। 100 मीटर रेस भैया ग्रुप ए में प्रथम,द्वितीय,तृतीय प्रसन्न राज रंजन,अनुराग कुमार,आर्यन कुमार। 100 मीटर रेस ग्रुप ए बहन वंशिका राज, सपना कुमारी, इशु कुमारी। 100 मीटर रेस भैया आरुष कुमार, शिवम कुमार, विवेक कुमार। 100 मीटर रेस बहन रानी कुमारी, रिया कुमारी, अंशु प्रिया कुमारी। यूकेजी, प्रथम ग्रुप सौरव कुमार, युवराज कुमार, पीयूष। यूकेजी, एल के जी, वन ग्रुप बी अंकित, कार्तिक, वंश। यूकेजी ग्रुप बहन आरती, रिया, आरुषि। नर्सरी ग्रुप प्रथम श्रेयांश, शिवांश, अयांश। नर्सरी बहन सोनाली, रचना, माया। बांल रेस रचित, श्रेयांश, राकेश। टॉफी रेस आरती, सोनाली, कुमारी वर्षा। चम्मच गोली रेस सोनल सिंहा, सोनी, जानवी। तीन टांग की रेस अंकित, प्रसन्न, अंकित, शुभम, उत्कर्ष, अंकुश। गणित दौड़ शुभम, आयुष, रोहित। सुई धागा रेस वंशिका, इशु, सपना। रस्सी कूद वंशिका, इशु, गीता। स्लो साइकिल रेस अंकित, सुमित, आर्यन। गेट रेडी प्रवीण, सौरभ, शशांक। बिस्किट रेस सपना, गीता, अंजलि। बोरा रेस ग्रुप ए अनुराग, प्रसन्न,अंकित। बोरा रेस ग्रुप बी दिवाकर, शिवम, रोहित बिरहोर। कबड्डी बहन बहन में सपना ग्रुप विजेता रहे तथा कबड्डी भैया में प्रसन्न राज ग्रुप विजेता रहे साथ ही खो-खो में अंकित ग्रुप ने विजेता स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम में संजीव कुमार झा,कार्तिक यादव, महेश राणा,कुलदीप प्रसाद यादव, संजय सिंह,पूजा देवी,प्रमिला देवी, दिलीप कुमार यादव,शंकर मोदी, देवंती देवी,निरंजन कुमार सिंह, तनवीर आलम,मुकेश कुमार राणा, किरण देवी,श्रुति देवी,खुशबू देवी, संगम देवी,तारा देवी,रूपा देवी, मौसम देवी,रंजू देवी,उषा देवी, मालती देवी,चमेली देवी,मनोज कुमार,लता सिन्हा आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन विद्यालय के सह निदेशक दीपक कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका प्रीति कुमारी,रितिका कुमारी और प्रियंका कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य सूरज कुमार ने किया और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित यूपीएस तिलैया बस्ती के बच्चों ने शनिवार को बिहार के विश्व विरासत स्थल बोधगया का भ्रमण किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के नेतृत्व में बोधगया पहुंचे बच्चों ने बौद्धधर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध के प्रमुख मंदिर सहित बोधि वृक्ष एवं अन्य आकर्षक मंदिरों का दर्शन किया। भगवान बुद्ध के जीवन और विशेष रूप से ज्ञान प्राप्ति से संबंधित सभी पवित्र स्थलों का दर्शन कर भगवान बुद्ध सहित बौद्ध धर्म के इतिहास और विरासत को बच्चों ने नजदीक से जाना। बच्चे बोधगया घूम कर काफी खुश हुए। शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में बच्चे अनेक देशों से आए सैलानियों से मिलकर बातें भी की एवं उनके संस्कृति को जाना। शिक्षक अमित कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के ज्ञानवर्धन में दूरगामी परिणाम लाता है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक दौरे में भाग लेने से छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक परिदृश्यों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित होने का मौका मिलता है। इससे दुनिया के बारे में उनकी समझ बढ़ती है ऐसे में उन्हें अपने आस-पास की दुनिया के बारे में अधिक गंभीरता से सोचने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायता मिलती है। बच्चों ने बोधगया में भगवान बुद्ध से संबंधित कई सामग्रियां खरीद शैक्षणिक भ्रमण को यादगार बनाया। शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रेमा देवी महेंद्र प्रसाद, विद्यालय सचिव वीणा कुमारी राजकुमारी देवी सदस्य अनीता देवी, सरिता देवी, आरती देवी आरती देवी ललिता देवी सविता देवी किरण देवी बाल संसद के अध्यक्ष देविका कुमारी, राजनंदिनी, मानसि कुमारी, आरव कुमार अभिनंदन कुमार शिवनंदन कुमार आर्यस कुमार पीयूष कुमार आर्यन कुमार हिमांशु कुमार संदीप कुमार बंटी कुमार प्रदीप कुमार देवराज कुमार सुजीत कुमार अभिनंदन कुमार, अमर कुमार सहित अनेकों बच्चे शामिल हुए।
चंद्रवंशी विकास मंच कोडरमा पदाधिकारियों की विस्तारित बैठक रविवार को ओम साईं फैमिली कैंटीन एंड रेस्टोरेंट कोडरमा में मुख्य संरक्षक सदस्य रामेश्वर राम रवानी,जय प्रकाश राम,बिरेंद्र राम,उमेश राम, प्रवीण चंद्रा,सीता राम भगत जी,ओम प्रकाश राम,महेंद्र राम की उपस्तिथि में मंच अध्यक्ष चंद्रवंशी दीपक नवीन की अध्यक्षता व सचिव महेश भारती के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में सचिव महेश भारती ने मासिक कार्य रिपोर्ट पेश करते हुए सर्व प्रथम बैठक में पुराने साल 2024 की बिदाई एवं 2025 का आगमन पर सभी को बधाई देते हुए नए साल में ऊर्जा भरी ताकत के साथ समाज की राजनीतिक ,सामाजिक ,आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तिथि को मजबूत करने का संकल्प लेने के साथ ही समाज के अंदर राजनीतिक वा शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने पर जोर दिया गया। वही मंच अध्यक्ष चंद्रवंशी दीपक नवीन नें समाज की सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए आने वाले नगर पंचायत चुनाव में भी अपनी ताकत के साथ एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही श्री नवीन ने जोर देकर कहा की समाज के अंदर शैक्षणिक स्तर को मजबूत किए बिना राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान नही हो सकता। वही दूसरी ओर मंच ने यह कहा कि समाज को समाज की जरूरत है। और समाज को एकजुट करते हुए हर प्रकार की सामाजिक जागरूकता बनाए रखना होगा। इस कार्य में जो भी व्यक्ति सामाजिक दायित्व को निर्वाहन करेगा समाज उसके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। बैठक में कोडरमा जिला में चंद्रवंशी योग साधना अनुसंधान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर देने के साथ बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रवि राम,उपाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, सुरेंद्र भारती,अरुण राम, उपेंद्र वर्मा, विजय राम, दिवाकर राम, अनिल राम, मनोज राम,रंजीत राम, राजकुमार राम, रवि रवानी, मुकेश राम, विजय कुमार, मनोज कुमार, द्वारिका राम, प्रेम कुमार आदि लोग ने भाग लिए।
शराब की लत से हो रहे सामाजिक और पारिवारिक नुकसान को लेकर सतगांवा निवासी डॉ. चंद्रिका प्रसाद ने अपनी कविता "पियकड़" के माध्यम से समाज को जागरूक करने का अनूठा प्रयास किया है। उनकी कविता, जो शराब के दुष्प्रभावों पर केंद्रित है, न केवल विचारशील है बल्कि गहरे प्रभाव डालने वाली भी है। डॉ. चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि नए साल में हमें किताबों को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाना चाहिए क्योंकि किताब से बड़ा कोई साथी नहीं होता। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे ज्ञान और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। डॉ. चंद्रिका प्रसाद ने सराहना करते हुए बताया कि हरिद्वार से आई चार बालिकाओं ने कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर बच्चों को नशा छोड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। इस प्रयास को जीवन में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सके। शराब के दुष्प्रभावों पर कविता के माध्यम से चेतावनी अपनी कविता "पियकड़" में उन्होंने शराब को एक ऐसा नाग बताया है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। कविता में लिखा गया: " मत पी तू शराब रे बबूआ , एक दिन बहुत पछताओगे। बुढापा देख नहीं पाओगे, जवानी में ही मर जाओगे।।" डॉ. चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि शराब न केवल स्वास्थ्य को बल्कि पारिवारिक और सामाजिक ताने-बाने को भी नष्ट कर देती है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि किस तरह शराब पीने वाला व्यक्ति खुद को और अपने परिवार को अंधकार में धकेल देता है।डॉ. प्रसाद की दिनचर्या में रामायण और गीता का पाठ शामिल है। उन्होंने बताया कि इन धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन और मंथन के बाद वे कविता की रचना करते हैं। उनका मानना है कि आध्यात्मिकता और शिक्षा ही समाज को सही दिशा दिखा सकती है।उन्होंने वर्तमान समय में सावधान रहने की अपील की और कहा कि "एड" (महामारी) का दौर चल रहा है। हर व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।
जीवन में परिस्थितियां कितनी ही कठिन क्यों न हो, लेकिन मन में कुछ करने का जज्बा हो, इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास प्रबल हो, तो न दिव्यांगता बाधा बनती है और न ही गरीबी आड़े आती है। इसे सिद्ध कर दिखाया है कोडरमा की कोडरमा जिला तीरंदाजी संघ अंतर्गत संचालित फोकस एंड फेथ तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक विशाल सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग बालिका तीरंदाज श्रेया कुमारी। आज वह जीती जागती दृढ़ इच्छाशक्ति का बड़ा चेहरा है। बचपन में ही एक पैर पोलियो का शिकार होने के बावजूद श्रेया ने अपने हौसलों और इरादों के बल पर ऊंची उड़ान भरने की तैयारी कर रखी थी। श्रेया को 8 से 12 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर शहर में होनेवाली राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में झारखण्ड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। कोडरमा की करमा निवासी श्रेया कुमारी के पिता रूपेश कुमार का एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक्स का दुकान है एवं मां गृहिणी कंचन बाला हैं। श्रेया 1.5 वर्ष पहले हीं तीरंदाजी की शुरुआत की और आज वह तीरंदाजी के राष्ट्रीय पटल पर दस्तक दे रही है।
सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य ईकाई सदस्य एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखसिदिक अंसारी जी का रांची रिम्स में ईलाज के दौरान निधन हुआ। कोडरमा जिला सहायक अध्यापक संघ कि ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहना है कि आज दिनांक 29/12/24 को वर्तमान महागठबंधन कि सरकार कि नाइंसाफी हमारे साथियों मौत के गाल में समाते जा रहे हैं। सरकार कि उदासीन रवैया अपनाया जिससे झारखंड के 62हजार पारा शिक्षक के साथ सरकार धोखा धडी कर रही हैं।2021मे सरकार द्वारा सहायक अध्यापक के लिए नियमावली बनाई गई हैं लेकिन उस नियमावली को सरकार धज्जियां उड़ाई जा रही है एक भी सहायक अध्यापक को अभी तक नहीं तो अनुकम्पा का लाभ मिला नहीं ही उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। जबकि पूर्व कि सरकार में 26मृत पारा शिक्षक को एक एक लाख रुपए सभी को सहयोग राशि दिया गया था। कल्याण कोष में 10करोड रुपए पूर्व कि सरकार द्वारा जमा करवाई गई थी इसलिए मृत्यु दुर्घटना एवं सेवा निवृत्त का लाभ पारा शिक्षक को मिले। लेकिन वर्तमान सरकार उस 10करोड रुपए जमा राशि से एक भी मृत्यु हुए या सेवा निवृत्त सहायक अध्यापक को एक रुपए भी नहीं दिया माटी कि सरकार सिर्फ ढकोसला साबित हो रहा है। इस सरकार में कल्याण कोष कि लगभग दस बैठक पदाधिकारी एवं सहायक अध्यापक संघ के साथ हुई कोई रिजल्ट नही आया वाह झारखंड के सरकार और पदाधिकारी कैसा बैठक जब कोई निर्णय नहीं लिया जाए। सिर्फ खानापूर्ति कर सरकार के पीठ थपथपाई जा रही है। कोडरमा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने वर्तमान सरकार से मांग करते हुए कहना है कि जितना भी 2020से मृत्यु, सेवा निवृत्त सहायक अध्यापक है उसके परिवार को आर्थिक सहायता पांच पांच लाख रुपए देकर सभी परिवार को एक एक अनुकम्पा नियुक्ति पत्र देते हुए अपनी बात को सरकार पूरा करें। सभी सहायक अध्यापक का वेतनमान का सपना ही रह जाएगा।आए दिन शिक्षा मंत्री भी सिर्फ और सिर्फ मिडिया में ही ध्यान दें रहें हैं वेतनमान देने कि कागज़ पर कुछ भी नहीं है। शौक व्यक्त करने वाले वीरेंद्र कुमार राय जिला अध्यक्ष कोडरमा, दामोदर यादव महासचिव, सलीम अंसारी,रामू यादव, तनवीर आलम, शाकिब महमूद,पोखराज साव, अजय यादव, वीरेंद्र साव, सीता राम कुमार, रामकृष्ण यादव, मनोज यादव, कैलाश राम, संजीव भारती, अमित कुमार, पंकज सिंह, सुभाष सिंह, प्रदीप गिरी, मनोज राणा,खुभलाल यादव,विकेन्द्र सिन्हा, शबनम आरसी, छाया देवी सुनीता देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, शोभा देवी, फरजाना प्रवीण, बलदेव रजक, सुरेन्र्द ठाकुर, रामस्वरूप यादव, सकलदेव राम, मंटू कुमार, सरिता पाण्डेय, द्वारिका यादव, बिहारी यादव, रविकांत तिवारी, कपिल देव सिंह,राजू यादव, सुमित कुमार। वीरेंद्र कुमार राय जिला अध्यक्ष कोडरमा सहायक अध्यापक संघ
Dec 30 2024, 12:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k