सुइयाडिह मेले से लौट रहे बाइक सवार युवकों को हाइवा ने रौंदा, दोनों कि मौत
![]()
रामगढ (उरीमारी) : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सयाल हावड़ा पुल स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब सड़क दुघर्टना में उरीमारी पिंडरा बस्ती निवासी दो युवक घायल हो गए। जहां एक युवक कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक कि मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ रेलिगढा सुइयाडिह मेले से घुमकर अपने घर उरीमारी लौट रहे थे। तभी आगे चल रहे बाइक के पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा जेएच 02 एजी 1074 ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मारा। तो वहीं उरीमारी से कोयला लोड कर एमपीएल को जाते हाइवा जेएच 10 बीएस 7036 ने बाइक संख्या जेएच 02 यु 5718 पर बैठे युवक शिवनंदन मुर्मू उम्र 19 वर्ष पिता कतिलाल मुर्मू को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वहीं इस घटना के बाद दोनों हाइवा चालक वाहन छोडकर फरार हो गए। वहीं बाइक पर पिछे बैठे युवक सुरेश सोरेन उम्र 15 वर्ष पिता बिरसा मांझी को घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों के द्वारा भुरकुंडा अस्पताल भेजा गया। जहा जांच के उपरांत बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां बिती रात इलाज के दौरान सुरेश सोरेन कि मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद आक्रोशित उरीमारी के ग्रामीणों ने सयाल- उरीमारी मुख्य सड़क को लगभग 20 घंटे तक जाम कर दिया। वहीं मृत युवक शिवनंदन मुर्मू के शव के साथ ग्रामीण पुरी रात सड़क पर ही जमे रहे। वहीं घटना स्थल पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ पहुंचे। *मृतक के परिजनों को मुआवजा व आउटसोर्सिंग में नौकरी देने एवं स्पीड ब्रेकर बनवाने पर माने ग्रामीण* उरीमारी -सयाल मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार को सड़क दुघर्टना में मृतक के परिजनों एवं प्रबुद्धजनों व ग्रामीणो कि उपस्थिति में सोमवार कि शाम साढ़े तीन बजे अंचलाधिकारी व सीसीएल प्रबंधन के साथ वार्तालाप हुई। जिसमे मृतक के परिजनों को मुआवजा के तौर पर छह-छह लाख रुपए और सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी में दोनों परिवारों के एक-एक सदस्य को रोजगार दी जाएगी। वहीं घटना स्थल पर तत्काल में मुवावजा कि आधी राशि तीन-तीन लाख रुपए दोनों के परिजनों को दिए गये। बाकी बची शेष राशि पंद्रह दिनों के अंदर दे दी जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पतरातु अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया से सौंदा से लेकर उरीमारी तक स्पीड ब्रेकर बनवाने कि मांग कि। जिसपर अधिकारियों ने जल्द ही स्पीड ब्रेकर बनवाने कि बात स्वीकारी। वहीं वार्तालाप समाप्त होने के पश्चात भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार के द्वारा मृत युवक शिवनंदन मुर्मू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु रामगढ़ सदर भेजा गया। वहीं घटना में प्रयुक्त दोनों हाइवा व बाइक को पुलिस ने जप्त कर थाने ले गई। वहीं लगभग 20 घंटे तक जाम सड़क को वार्तालाप के बाद खोल दिया गया। वहीं इस वार्तालाप में पतरातु प्रखंड अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया,सीसीएल बरकासयाल एसओपी अजय कुमार,एरिया सुरक्षा पदाधिकारी एन के सिंह, बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी,झामुमो नेता संजीव बेदिया, विस्थापित नेता दशई मांझी, सोनाराम मांझी,आरसीएमयू नेता राजू यादव, महादेव बेसरा,चरका करमाली,गजानंद प्रसाद,बिनोद साव,ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, दिनेश करमाली आदि रहे। वहीं इस मौके पर पुर्व मुखिया सतेन्द्र यादव, मुखिया जगदीश साव, तिलेश्वर साव,कानू मरांडी,सीताराम किस्कू,डा जीआर भरत, जतरू बेसरा, महादेव मांझी, सुनील उरांव, कृष्णा सोरेन,मनका हांसदा, गणेश गंझू, कंचन मांझी,प्रदिप हांसदा, सतीश सिन्हा, गणेश राम,इन्द्रदेव राम,शुशील सोरेन,पुरण मांझी, बिनोद सोरेन,अजय पासवान, शंकर पासवान, शनिचर मांझी, लालदेव सोरेन,गीता देवी,सीतामुनी देवी,राजरानी,कांति कुमारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।






रामगढ : एकल अभियान अभ्यदय युथ क्लब द्वारा अंचल (जिला )स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु शनिवार को मारवाड़ी धर्मशाला चट्टी बाजार रामगढ़ में अंचल समिति अध्यक्ष जन्मेजय प्रताप के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई।जिसमें खेल कुद प्रतियोगिता व्यवस्था संबंधित विभिन्न प्रकार की विषयों पर चर्चा किया गया एवं सर्वसम्मति से आगामी दिनांक 22 दिसम्बर 2024 को होने वाले अंचल स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति गठन किया जिसमें निम्न पदाधिकारीयों का चयन हुआ जो इस प्रकार से है अध्यक्ष विशाल जायसवाल सचिव अंकित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अमित कुमार खेतान संयोजक जन्मेजय प्रताप, मनीष अग्रवाल , विनोद मिश्रा , सुरेश गणक , राजेश ठाकुर , धीरज परासर , अंकित सिंह सह संयोजक सुशांत पाण्डेय , सर्वेश सिंह , रवि मिश्रा , पिन्टु, आशीष अग्रवाल कार्यक्रम प्रभारी धनंजय कुमार पुटुश संरक्षक शत्रुघ्न प्रसाद , डॉ सुधीर आर्या इस मौके पर पी3 प्रभाग सीस आर प्रमुख गजानन पंडित, अंचल अभियान प्रमुख चन्द्रशेखर कुमार, खेल एवं शारीरिक प्रमुख खिरेंद्र कुमार, कार्यालय प्रमुख उमेश कुमार, अंचल व्यास गंगाधर महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित हुए।
रामगढ़: महिला लखपति किसान पहल के तहत शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम डीपीएम जेएसएलपीएस रीता सिंह के द्वारा महिला लखपति किसान की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी दी गई जिसके उपरांत उनके द्वारा रामगढ़ जिले में महिला लखपति किसानों की संख्या बढ़ाने को लेकर कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी गई।बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले में महिला लखपति किसने की संख्या बढ़ाने को लेकर डीपीएम जेएसएलपीएस को कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों तथा पशुपालन, मतस्य प्लान, उद्यान आदि के साथ समन्वय करते हुए महिला किसानों को एक साथ कई क्षेत्रों में कृषि करने व अपने आमदनी बढ़ाने को लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में क्लस्टर चिन्हित कर मटर, स्वीट कॉर्न, मशरूम केज फार्मिंग, अंडा उत्पादन आदि की दिशा में जिला को अग्रणी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सभी के साथ साझा की गई वहीं बैठक के दौरान महिला किसानों के एक्सपोजर विजिट पर भी चर्चा की गई। बैठक जिला योजना पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा, जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई तथा सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
रामगढ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में चलंत लोक अदालत एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना के तहत दिनांक शनिवार को सनीच्चर बजार, बजार टाड़, रामगढ़ मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्याय रक्षक अभिनव कुमार एवं न्याय रक्षक मोहन महतो, अधिकार मित्र पूनम कुमारी, मीना कुमारी, टिकेश्वर कुमार एंव सुमित कुमार महतो ने भाग लिया। न्याय रक्षक के द्वारा सनीच्चर बजार, रामगढ़ मे उपस्थित अनेक लोगों को लोक अदालत, विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं एंव टोल फ्री न. 15100 के बारे में जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का भी विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगो को दिया । इन्होंने बताया की योजना का उद्देश्य सभी नागरिकों को न्याय उपलब्ध कराना है, चाहे वे आर्थिक रूप से सक्षम हों या नहीं। यह प्रणाली गिरफ्तारी से पहले, रिमांड और बेल की प्रक्रिया से लेकर अपील तक, निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करती है। विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, डोरण्डा, राँची से प्रकाशित पुस्तिका एंव पेम्फ्लेट जिसमे महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी गई है उन्हे उपस्थित लोगों को प्रदान की गई एंव लोगों से निवेदन की गई की उपरोक्त पुस्तकों को वे समय समय पर आवश्य पढ़े जिससे की वे क़ानूनी जानकारी प्राप्त कर सके और लोगो को भी कानून के सबंध मे जागरूक कर सके।
Dec 23 2024, 20:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
33.8k