दुमका : अपराध समीक्षा बैठक में विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, एसपी ने साइबर क्राइम व वाहन चोरी पर अंकुश लगाने की दी विशेष हिदायत
दुमका : पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने जिले में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ संपन्न क्राइम मीटिंग में
पुलिस अधीक्षक श्री खेरवार ने सभी थाना प्रभारी को लंबे समय से लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन कर लंबित आकङों को कम करने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिया।
बैठक में जिले के परीक्ष्यमान पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद थे। एसपी ने विधि व्यवस्था से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की।
उन्होंने वाहन चोरी की घटना को रोकने के लिए गश्ती पार्टियों को लगातार गश्ती करने एवं वाहन चोरी वाले कांडों को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने की बात कही। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित जरुरी दिशा निर्देश दिया और कहा कि आपातकाल परिस्थिति में डायल 112 एवं 112 पैनिक मोड व शक्ति एप का इस्तेमाल महिला द्वारा किया जाय एवं सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के हाट बाजारों में सतत निगरानी बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने CCTNS (Crime & Criminal Tracking Network and Systems) की समीक्षा कर CCTNS के CAS (Core Application System) सॉफ्टवेयर में वर्ष 2024 के सभी कांडों एवं अनुसंधान विवरणी टाइम फ्रेम - 31 दिसम्बर तक अपडेट करने के लिए भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत करने की दिशा में तेजी लाने को कहा। पुलिस अधीक्षक नें पुलिस पदाधिकारियों को थाना में आए जनता से विनम्रता से पेश आने और सड़क सुरक्षा के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिया।
सभी थाना प्रभारियों को साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
















Dec 12 2024, 21:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.5k