मारपीट व जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़, कप्तानगंज। थाना कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की कोशिश के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दिनांक 03 दिसंबर 2024 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों पर वादी संतराम पांडेय द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
घटना का विवरण
दिनांक 01 नवंबर 2024 की रात करीब 8 बजे, ग्राम कुशमहरा निवासी संतराम पांडेय और उनके परिजनों के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई। इस दौरान अवध बिहारी पांडेय और मनीषा पांडेय पर भी हमला किया गया, जिससे मनीषा पांडेय बेहोश हो गईं। अभियुक्तों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले में थाना कप्तानगंज में मु0अ0स0 355/2024 धारा 3(5), 110, 115(2), 351(2), 352, 333 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपनिरीक्षक काशी नाथ यादव द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण
आज दिनांक 03 दिसंबर 2024 को उपनिरीक्षक काशी नाथ यादव और उनकी टीम ने अभियुक्तों के ठिकाने पर दबिश दी। अभियुक्त सुग्रीव पांडेय (55) और अनिल पांडेय (45) को ग्राम कुशमहरा स्थित उनकी गिट्टी-बालू की दुकान से सुबह 11 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सुग्रीव पांडेय
पिता: स्व. सीताराम पांडेय
निवासी: ग्राम कुशमहरा, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
उम्र: 55 वर्ष
2. अनिल पांडेय
पिता: स्व. सीताराम पांडेय
निवासी: ग्राम कुशमहरा, थाना कप्तानग
Dec 09 2024, 09:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
51.2k