आम लोगों की सुविधा व उनकी शिकायतों का समाधान के लिए रांची उपायुक्त ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पदभार संभालने के साथ ही रेस हो गये हैं। वे लगातार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। अपनी शिकायतो लेकर समाहरणालय आने वाले जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको लेकर डीसी ने पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये हैं।
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज 2 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम लोगों की। सुविधा एवं उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की ये पहल है, समय के साथ इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिकायत प्राप्त करने और समाधान की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
नंबर
वही जिला प्रशासन के द्वारा जारी व्हाट्सअप नंबर 9430328080 24×7 एक्टिव रहेगा। इस ग्रुप के अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया है, साथ ही उनके सहयोग के लिए दो अन्य पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं में होने वाले कार्यों तथा आम लोगों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।










Dec 03 2024, 17:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k