अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शोक संवेदना व्यक्त किया
रामगढ : धनबाद साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजेश सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे । उनके निधन का समाचार सुन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं रामगढ़ जिला अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा हमारे बीच नहीं रहे | सरल सहज स्वभाव के धनी राजेश सिन्हा 1994 के बैच के पुलिस पदाधिकारी थे । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से जुड़ कर सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके आकस्मिक निधन पर प्रदेश एवं जिला के चित्रांशों ने दुःख जताया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर चित्रगुप्त समाज एवं अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों से उनका बहुत मधुर संबंध था । भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों एवं हम सभी को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें | जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा के पुत्र और महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने राजेश सिन्हा के अंत्येष्टि में शामिल हुए और परिजनों से मिलकर ढाढस दी। इस दुख के घड़ी में डॉ के चंद्रा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार सिन्हा,रणंजय कुमार, राजीव पामदत्त, राजेश कुमार, अमित कुमार सिन्हा, बमेश्वर प्रसाद, कुंवर बख्शी, सुजीत कुमार सिन्हा पप्पु,सूर्यवंश श्रीवास्तव,सनत कुमार सिन्हा दीपक कुमार सिन्हा डॉ उदय श्रीवास्तव डॉ संजीव कृष्ण जमुआर, प्रो प्रदीप कुमार सिन्हा, अधिवक्ता आनंद कुमार सिन्हा, अधिवक्ता संजीव कुमार अंबष्ट, अधिवक्ता कौशल कुमार सिन्हा, योगेन्द्र कुमार सिन्हा, उमेश कुमार सिन्हा, ज्योति कुमार सिन्हा, अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, मुना श्रीवास्तव,मनोज कुमार सिन्हा, डॉ रोहित वर्मा, नितेश रंजन, धनंजय वर्मा उपेन्द्र कुमार सिन्हा, सुजीत नारायण सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिन्हा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, सूरज देव प्रसाद कर्ण, सुधीर कुमार दास, सलिल मोहन सिन्हा, विश्व रंजन सिन्हा, विकाश कुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा सहित रामगढ़ जिला के सभी चित्रांशों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

रामगढ़। शहीद सोबरन सोरेन के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड (नेमरा, गोला) में शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन, रामगढ़ विधायक ममता देवी ने माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग एकत्रित होकर शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 28 नवम्बर 2024 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। मैं आज आप सभी को शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्डियों ने सदियों से शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष किया है, लड़ाई लड़ी है। हमारे वीर पुरुखों ने हमें हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ने का जज़्बा दिया। शोषण और दमन तथा महाजनी कुप्रथा के खिलाफ पूज्यनीय दादाजी के संघर्ष को बाबा दिशोम गुरुजी ने आंदोलन के साथ आगे बढ़ाया।पूज्यनीय दादाजी एक कुशल शिक्षक थे, उनका मानना था कि शिक्षा से ही समाज में क्रांति आ सकती है, एक समृद्ध समाज के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शोषकों के खिलाफ संघर्ष करते हुए भी शिक्षा की अलख जलाते हुए पूज्यनीय दादाजी ने शोषित और वंचित समाज को शिक्षित करने का अपना महाअभियान जारी रखा। हमारे वीर पुरुखों और पूज्यनीय दादाजी के संघर्षों से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को पूरा करने में मैं प्रयास कर रहा हूँ। रामगढ़ के गोला के लुकैयाटांड पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिला प्रशासन के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस मौके पर रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जेएमएम रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कु , फागु बेसरा, झामुमो, राजद , कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता , जिला प्रशासन के सभी अधिकारी , सभी पुलिस पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Nov 27 2024, 20:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.7k