जीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह एवं झंडा दिवस का हुआ आयोजन
गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान, गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा दिनांक 19 नवंबर, 2024 से 25 नवंबर, 2024 तक सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के तहत 25 नवंबर को झंडा दिवस का आयोजन किया गया।
इसके तहत छात्राओं ने सांप्रदायिक, जातिगत, जातीय और किसी भी अन्य प्रकार की हिंसा या सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुँचाने वाले संघर्षों से प्रभावित परिवारों के बच्चों को सहायतार्थ अपनी ओर से इच्छानुसार धनराशि एकत्रित की। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेव बाउरी, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी, नैक समन्वयक डॉ. शगुफ्ता अंसारी एवं उपस्थित प्रोफेसरों ने इस अभियान के पीछे निहित उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
![]()
कॉलेज की छात्रा कोमल कुमारी, प्रियंका कुमारी, हर्षिता मिश्रा के साथ अन्या, रिशु, गीतांजलि, श्रेया कुमारी, प्रियांशु कुमारी, लवली कुमारी, रानी, सीमा, सोनल, अनीषा, शैली, श्रुति, खुशी, जाह्नवी ने इस अभियान में बढ़चढ़कर कर भाग लिया। कॉलेज की पीआरओ डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि अनाथ बच्चों की मदद करने के उद्देश्य से एकत्रित की गयी यह धनराशि कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान के सचिव के नाम से उनके नई दिल्ली अवस्थित कार्यालय में रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेज दी जायेगी। कार्यक्रम में डॉ. शुचि सिन्हा, डॉ. सीता आदि भी उपस्थित थीं।

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान, गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा दिनांक 19 नवंबर, 2024 से 25 नवंबर, 2024 तक सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के तहत 25 नवंबर को झंडा दिवस का आयोजन किया गया।



गया। गया एसएससी आशीष भारती के निर्देश पर सोमवार को चंदौती उच्च विद्यालय में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
गया। बिहार के गया में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, यह घटना रविवार की देर रात की है। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। उसकी 2 दिसंबर को शादी भी होनी थी।
गया। बिहार के गया में बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी और बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाना महंगा पड़ गया। दरअसल, गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के देगुना गांव में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था और बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाया जा रहा था, जिस पर घर के सभी सदस्य नाच रहे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले यादव समाज से जुड़े कुछ लोगों ने बर्थडे पार्टी में इस गाने को बजाने के लिए मना करने लगा।
गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित हिंद ऑप्टिकल रोड नंबर 6 में विहाना डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर एएन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
गया। बिहार के गया में बिहार उपचुनाव में राजद की करारी हार हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा गया जिले के बेलागंज सीट की हो रही है। यहां एनडीए समर्थित जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को हराकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का किला छीन लिया। सुरेंद्र यादव बेलागंज से लगातार आठ बार विधायक रहे।
गया। बिहार के गया में शादी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक समारोह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
गयाः युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बिहार की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत को एनडीए के कार्यकर्तायो की जीत बताया है।
गया। बेलागंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीत होने के बाद उनके पुत्र रॉकी यादव गया कॉलेज गया मतगणना केंद्र पर पहुंचे।
Nov 26 2024, 09:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
28.0k