संभल हिंसा में 3 की मौत, पीड़ित परिवार का आरोप- सीईओ की मौजूदगी में पुलिस ने मारी गोली
डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को शाही जामा मस्जिद का सर्वे किया गया। इस दौरान यहां हिंसा भी भड़क गई। जमकर पत्थरबाजी हुई। गाड़ियों में आग लगा दी गई। इस बीच, जानकारी सामने आई है कि संभल हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने युवक को गोली मारी है। मृतक का नाम नईम खान है, वह 32 साल का था। परिवार का आरोप है कि 11:00 बजे सीईओ की मौजूदगी में पुलिस ने गोलियां चलाईं। एक गोली नईम को जाकर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने जो फायरिंग की उस दीवार पर लगे लोहे के शटर पर भी निशान बने हैं। परिवार का कहना है नईम प्रदर्शन में शामिल नहीं था। वह अपनी दुकान की तरफ रिफाइंड लेने जा रहा था। गोली लगने के बाद नईम को अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई।
इस पूरी हिंसा में 3 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के नाम नईम खान, बिलाल औप नोमान है। तीनों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों लड़के हिंसा के समय मस्जिद के पीछे वाली सड़क पर मौजूद थे। जहां पर आगजनी और पत्थरबाजी हो रही थी। पुलिस की गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई।
बता दें कि संभल में रविवार को करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया। पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की गई। गाड़ियों में आग लगा दी गई। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस को उनपर लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
सर्वे टीम सुबह साढ़े सात बजे जामा मस्जिद के अंदर दाखिल हुई थी। करीब एक घंटे तक हालात नॉर्मल थे तभी अचानक भीड़ आ गई। अलग-अलग गलियों से करीब एक हजार लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने जब उन्हें वापस भेजने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते हिंसा भड़क गई।







* प्रियंका का सियासत में डेब्यू सफल होने जा रहा है। केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अच्छी खासी लीड लेती दिख रही हैं। शुरुआती रुझानों में प्रियंका गांधी को बढ़त मिल गई है। बीजेपी पिछड़ गई है। वायनाड में प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर हो रही हैं। प्रियंका गांधी 3 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी को 5 लाख 41 हजार 731 वोट मिले हैं, जबिक सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 1 लाख 84 हजार 151 वोट मिले, जबकि बीजेपी तीसरे स्थान पर है। उसकी उम्मीदवार को नव्या हरिदास को 1लाख 210 वोट मिले हैं। प्रियंका गांधी 3 लाख 57 हजार 580 वोटों से आगे चल रही हैं। *क्या राहुल गांधी का रिकॉर्ड तोड़ेंगी प्रियंका?* इस बीच, एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का 6 लाख से ज्यादा वोटों वाला रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी? लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी। उन्होंने 6लाख 47 हजार 445 वोट हासिल किए थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनी राजा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) को 2 लाख 83 हजार 023 वोट मिले थे। राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3 लाख 64 हजार 422 मतों के अंतर से हराया था और 4 लाख 31 हजार 770 वोटों के रिकॉर्ड बहुमत से विजयी हुए थे। *जीततीं हैं तो गांधी परिवार की तीसरी शख्स* प्रियंका गांधी की वायनाड की यह सीट उनके भाई राहुल गांधी ने खाली की थी, क्योंकि इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनावों में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा के लिए चुने गए थे। अगर प्रियंका गांधी वायनाड से जीतती हैं, तो वह संसद में पहुँचती हैं, तो वाली गांधी परिवार की तीसरी शख्स होंगी, और वायनाड प्रियंका गांधी के लिए सियासत का लॉन्चिंग पैड साबित होगा।
Nov 24 2024, 18:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.7k