गया जिले में पांच चरणों में संपन्न कराया जाएगा पैक्स चुनाव, डीएम-एसएसपी ने की बैठक, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश
गया। पैक्स निर्वाचन 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं पैक्स निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांति वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि पैक्स निर्वाचन गया जिले में पांच चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पैक्स चुनाव काफी संवेदनशील है। हर जगह हर बूथ पर विधि व्यवस्था संधारित करवाया जाएगा। पैक्स चुनाव के दौरान पूर्व में घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उन जगहों पर और विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर मतदान केंद्र पर पुलिस डेवलपमेंट रहेगा। हर प्रखंड में स्ट्रांग रूम का निर्माण करवाया गया है। हर मतदान के दिन सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल पदाधिकारी नियमित रूप से भ्रमणशील रहेंगे साथ ही विधि व्यवस्था संधारित रखेंगे। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र में चुनाव कर्मियों एवं पुलिस फोर्स को मतदान केंद्र तक पहुंचाने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर वाहन की संख्या को आकलन करते हुए पहुंचवाना सुनिश्चित करें।
![]()
प्रथम चरण दिनांक 26 नवंबर को वजीरगंज, टनकुप्पा, बोधगया फतेहपुर एवं मानपुर में चुनाव होगा। चुनाव संपन्न करने के लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 388 मतपेटियों से मतदान करवाया जाएगा। 776 मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कार्य सम्पन्न करवाया जाएगा। 29 सेक्टर बनाया गया है तथा 63 pccp बनाए गए हैं। 27 nov को इन्हीं प्रखंडों में बनाये गए मतगणना केंद्र में मतगणना किया जाएगा।
![]()
दूसरा चरण दिनांक 27 नवंबर को अतरी, नीमचक बथानी, खिजरसराय एवं मोहरा में चुनाव होगा। चुनाव संपन्न करने के लिए 80 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 160 मतपेटियों से मतदान करवाया जाएगा। 320 मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कार्य सम्पन्न करवाया जाएगा। 11 सेक्टर बनाया गया है तथा 25 pccp बनाए गए हैं। 28 nov को इन्हीं प्रखंडों में बनाये गए मतगणना केंद्र में मतगणना किया जाएगा।
तीसरा चरण दिनांक 29 नवंबर को परैया, टिकारी, डोभी, कोच एव गुरारू में चुनाव होगा। चुनाव संपन्न करने के लिए 195 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 390 मतपेटियों से मतदान करवाया जाएगा। 780 मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कार्य सम्पन्न करवाया जाएगा। 30 nov को इन्हीं प्रखंडों में बनाये गए मतगणना केंद्र में मतगणना किया जाएगा।
चौथा चरण दिनांक 01 दिसंबर को मोहनपुर, गुरुआ, शेरघाटी, आमस एव बाराचट्टी में चुनाव होगा। चुनाव संपन्न करने के लिए 142 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 284 मतपेटियों से मतदान करवाया जाएगा। 568 मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कार्य सम्पन्न करवाया जाएगा। 02 दिसंबर को इन्हीं प्रखंडों में बनाये गए मतगणना केंद्र में मतगणना किया जाएगा।
पांचवा चरण दिनांक 03 दिसंबर को बेलागंज, नगर, इमामगंज, बाकेबाजार एव डुमरिया में चुनाव होगा। चुनाव संपन्न करने के लिए 155 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 310 मतपेटियों से मतदान करवाया जाएगा। 620 मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कार्य सम्पन्न करवाया जाएगा।
04 दिसंबर को इन्हीं प्रखंडों में बनाये गए मतगणना केंद्र में मतगणना किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य पूरी निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर हर प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उग्रवाद प्रभावित 13 प्रखंड में सुबह 7:00 से संध्या 3:00 बजे तक चुनाव कार्य चलेगा। जिसमे इमामगंज, डुमरिया, आमस, बांके बाजार, शेरघाटी, गुरुआ, मोहनपुर, फतेहपुर, टनकुप्पा, गुरारू शामिल है। इसके अलावा शेष सभी प्रखंडों में सुबह 7:00 बजे से संध्या 4:30 बजे तक चुनाव कार्य चलेगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक में सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि पैक्स चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी थाना अध्यक्ष अपने क्षेत्र के नोडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। अपने क्षेत्र में पूरी आसूचनाओं को संग्रहण करते रहें जहां भी संवेदनशील बूथ है उन बूथों पर विशेष नजर रखें मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग की अलग से व्यवस्था रखें, जो हर बूथ पर लगातार पेट्रोलिंग करता रहे, इसके अलावा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर पकड़ने में तेजी लावे। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, ज़िला सहकारिता पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

गया। पैक्स निर्वाचन 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं पैक्स निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांति वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।



गया/बोधगया। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका द्वारा संचालित सतत जीविकोपार्जन योजना (एसजेवाई) के तहत आज बोधगया में इमर्शन एंड लर्निंग एक्सचेंज (आईएलई) प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जो गया के बोधगया एवं मानपुर प्रखंड में भ्रमण कार्यक्रम के साथ 22 नवंबर को पटना ने एक डीब्रेफिंग के साथ समाप्त होगा।

गया। गया पहाड़पुर स्थित अफसर प्रशिक्षण अकादमी गया में एनसीसी दिवस के अवसर पर 6 बिहार बटालियन एवं 27 बिहार बटालियन सहित सभी गया ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित बिहार झारखंड डिस्ट्रीक साइकिल रैली 2024 का शुभारंभ किया गया। रैली में गया,आरा,बक्सर,बिहार शरीफ औरंगाबाद और सासाराम के कुल 12 युवक युवतियां कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
गया। गया शहर के समाहरणालय सभाकक्ष बैठक में जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 अंतर्गत पैक्स-व्यापार मंडलों द्वारा किये जा रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा जिला टास्क फोर्स की बैठक में की गई। उक्त बैठक में समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत कुल 312 पैक्स-व्यापार मण्डल द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य 15.11.2024 से शुरू किया गया है। अधिप्राप्ति में 294 पैक्स एवं 18 व्यापार मंडल शामिल है।

गया। गया शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में रेजांगला अहिर शौर्य दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन रामचंद्र यादव मगहिया ने किया।

गया. बिहार के गया में पगलाए सियार का आतंक देखा जा रहा है. अब तक कई बार सियार ग्रामीणों पर हमला कर चुका है. भीड़ से भी यह नहीं डर रहा और अचानक आकर हमला कर दे रहा. अब तक सियार के हमले में तीन महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
गया। बिहार के गया में चंदौती थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त रंजन कुमार, पिता रामजी यादव चंदौती थाना क्षेत्र के चिरैया टांड का रहने वाला है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने रविवार को शाम 5:00 प्रेस रिलीज जारी कर की है।
गया। गया शहर के अंबेडकर मार्केट में कुम्हार उत्थान कमेटी जिला गया के संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानदत्त कुमार प्रजापति ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहां की कुम्हार समाज के उत्थान के लिए जागरुक और संविधान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जनवरी 2025 को गांधी मैदान से यात्रा निकाली जाएगी।
गया। बिहार के गया एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बोकारो ट्रांसपोर्ट में भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि ऊपर रेडीमेड कपड़े के गोदाम में आग लग गई। अगलगी में कई लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर मजार के पास की है।
Nov 19 2024, 19:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
65.7k