ओटीए कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना, एनसीसी का मूल सिद्धांत युवक और युवतियों को मनोबल बढ़ाना
गया। गया पहाड़पुर स्थित अफसर प्रशिक्षण अकादमी गया में एनसीसी दिवस के अवसर पर 6 बिहार बटालियन एवं 27 बिहार बटालियन सहित सभी गया ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित बिहार झारखंड डिस्ट्रीक साइकिल रैली 2024 का शुभारंभ किया गया। रैली में गया,आरा,बक्सर,बिहार शरीफ औरंगाबाद और सासाराम के कुल 12 युवक युवतियां कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अफसर प्रशिक्षण अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया(सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल)शामिल हुए।इसके अलावे अफसर प्रशिक्षण अकादमी के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जाय विश्वास, गया ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश,6 बिहार बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल पंकज कुमार(कीर्ति चक्र),27 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर पारकर,एडम अधिकारी कर्नल रोहित चौहान, 42 बिहार बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल डीएस मलिक, सूबेदार मेजर अमलेंदु मंडल मौजूद थे।
![]()
साइकिल रैली को मुख्य अतिथि अफसर प्रशिक्षण अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया।साइकिल रैली गया से शुरू होकर औरंगाबाद, सासाराम,बक्सर होते हुए आरा में करीब 270 किलोमीटर की यात्रा तय कर 24 नवंबर को समाप्त होगी। रास्ते में कैडेट्स स्वच्छता अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पर्यावरण को बचाने, प्रदूषण कम फैलाने,सड़क सुरक्षा व राष्ट्रीय एकता का संदेश देकर लोगों को जागरूक करेंगे।इस मौके पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने बताया कि एनसीसी का मूल सिद्धांत युवक और युवतियों को मनोबल बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एकता और आत्मविश्वास बढ़ना है।इन युवाओं के कंधे पर ही देश आगे प्रगति करेंगे।इस रैली कार्यक्रम में 670 कैडेट्स शामिल थे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। गया पहाड़पुर स्थित अफसर प्रशिक्षण अकादमी गया में एनसीसी दिवस के अवसर पर 6 बिहार बटालियन एवं 27 बिहार बटालियन सहित सभी गया ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित बिहार झारखंड डिस्ट्रीक साइकिल रैली 2024 का शुभारंभ किया गया। रैली में गया,आरा,बक्सर,बिहार शरीफ औरंगाबाद और सासाराम के कुल 12 युवक युवतियां कैडेट्स भाग ले रहे हैं।


गया। गया शहर के समाहरणालय सभाकक्ष बैठक में जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 अंतर्गत पैक्स-व्यापार मंडलों द्वारा किये जा रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा जिला टास्क फोर्स की बैठक में की गई। उक्त बैठक में समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत कुल 312 पैक्स-व्यापार मण्डल द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य 15.11.2024 से शुरू किया गया है। अधिप्राप्ति में 294 पैक्स एवं 18 व्यापार मंडल शामिल है।

गया। गया शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में रेजांगला अहिर शौर्य दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन रामचंद्र यादव मगहिया ने किया।

गया. बिहार के गया में पगलाए सियार का आतंक देखा जा रहा है. अब तक कई बार सियार ग्रामीणों पर हमला कर चुका है. भीड़ से भी यह नहीं डर रहा और अचानक आकर हमला कर दे रहा. अब तक सियार के हमले में तीन महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
गया। बिहार के गया में चंदौती थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के कांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त रंजन कुमार, पिता रामजी यादव चंदौती थाना क्षेत्र के चिरैया टांड का रहने वाला है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने रविवार को शाम 5:00 प्रेस रिलीज जारी कर की है।
गया। गया शहर के अंबेडकर मार्केट में कुम्हार उत्थान कमेटी जिला गया के संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानदत्त कुमार प्रजापति ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहां की कुम्हार समाज के उत्थान के लिए जागरुक और संविधान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जनवरी 2025 को गांधी मैदान से यात्रा निकाली जाएगी।
गया। बिहार के गया एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बोकारो ट्रांसपोर्ट में भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि ऊपर रेडीमेड कपड़े के गोदाम में आग लग गई। अगलगी में कई लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर मजार के पास की है।

गया/डोभी। गुप्त सूचना पर डोभी पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए बनारस से झारखंड होते हुए डोभी की ओर आ रही एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। जिसकी कुल 845 कार्टन में 7426 लीटर रॉयल पार्टी नामक शराब बरामद किया गया है। इस मामले का उद्भेदन करते हुए शेरघाटी-दो के एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी शनिवार शाम करीब पांच बजे दिया है।
गया। गया के साइबर थाने की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। शेरघाटी के सूर्यमणि होटल से गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और दूसरा शेरघाटी का है। इनके अन्य साथी फिलहाल फरार है,
Nov 19 2024, 18:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.1k