*गोह में पैक्स चुनाव के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए सात और सदस्य पद के लिए तीस ने किया नामांकन*
,, गोह प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स का नामांकन हुआ शुरू,, गोह (औरंगाबाद) शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन पैक्स नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार दिनकर ने नामांकन की सुविधा हेतु प्रखंड मुख्यालय परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था की है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने नामांकन किया। जबकि प्रबंध कार्यकारिणी पद के लिए 30 सदस्यों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए भुरकुंडा पैक्स से मुन्ना कुमार, मीरपुर पैक्स से रेखा कुमारी, बाजार बर्मा पैक्स से गीता देवी, अमारी पैक्स से लखमुनी देवी, सुनील कुमार एवं दीलीप सिंह ने गाजे बाजे के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वहीं बीडीओ ने बताया कि 16, 17 , 18 तक तीन दिन नामांकन का कार्य किया जाएगा। वहीं 20 नवंबर को नाम वापसी का कार्य किया होगा। तथा 29 नवंबर को 74 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। जबकि 30 नवंबर को मतगणना का कार्य संपन्न होगा।
![]()
गोह से श्रवण कुमार रिपोर्ट



गोह । सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दधपी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि निजी संस्थान तपोभूमि के निदेशक सह दधपी गांव निवासी 55 वर्षीय सुदामा शर्मा एक कुशल ग्रामीण शिक्षक थे। उनका अकास्मिक निधन होने से शिक्षा जगत में अपूर्णनिए क्षति हुई है। कम समय में चले जाने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफी गहरी संवेदना है।वे अपने पीछे एक पुत्र ,दो पुत्री व पत्नी को छोड़ गए हैं। उनका एकलौता पुत्र ज्ञयान प्रकाश एयर लाइंस सर्विस में कार्यरत हैं। पिता के निधन से पुत्र काफी विचलित है।उनके निधन पर शामिल लोगों ने स्वजनों को संतावना दिया है। शिक्षक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया ।इस शोक सभा में उपस्थित ओमप्रकाश शर्मा उर्फ रामकेवल, धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मण शर्मा, यमुना प्रसाद, अमन कुमार, विजय यादव,अवधेश कुमार, सत्यनारायण राम, वकील कुमार, सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।
Nov 17 2024, 09:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.1k