सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया रागी जत्थों ने किया मधुर गुरूवाणी के गायन संगत हुए निहाल
![]()
रामगढ़। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर शुक्रवार को श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल परिसर में विशेष दीवान सजाया गया। जिसके बाद लंगर का वितरण किया गया। जिसमें कई लोग शामिल हुए और लंगर ग्रहण किया । दिन का दीवान 11ः00 बजे से 3ः00 बजे तक चला और रात का दीवान 8ः30 बजे श्री गुरुद्वारा साहिब में सजा। जो 12ः00 बजे समाप्त हुआ। गुरूवाणी से माहौल हुआ भक्तिमय जम्मू से आये जगतार सिंह ने श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में सजे विशेष दीवान के क्रम में अपनी गुरुवाणी से संगत को निहाल किया । हुजूरी रागी जत्थे भाई सरबजीत सिंह जी ने भी मधुर गुरुवाणी से संगत को निहाल किया । रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी गायन के उपरांत गुरु के लंगर का वितरण किया गया।लंगर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग गुरुनानक स्कूल परिसर पहुंचे। सभी को लंगर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गुरू़ारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मीत प्रधान हैप्पी छाबड़ा, जोगिंदर सिंह जग्गी प्राचार्य हरजाप सिंह, जगजीत सिंह सोनी , इंद्रजीत सिंह कालरा,बबलू, कमल जस्सल, अजय सिंह छाबड़ा,अनमोल सिंह, हरदीप सिंह होरा,जसकीरत सिंह भाटिया, राजू, जसकीरत सिंह सैनी, रौनक सिंह,गुरजोत सिंह,नरेंद्र सिंह होरा,गुरदीप सिंह सैनी, कमलजीत सिंह लांबा, इकबाल सिंह, यश छाबड़ा, राजा कालरा, इंद्रजीत सिंह जस्सल , राजी गांधी,प्रीतम सिंह, बलविंदर कौर , बबली सोनी, मंजीत अरोड़ा,सुमी जौली , गुरबख्श कौर सैनी, मनप्रीत सैनी आदि कई लोग शामिल हुए।






रामगढ़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त चंदन कुमार ने सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए। सभी से कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को एक विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें ।
Nov 16 2024, 19:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k