लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई बस, 3 की मौत, 12 घायल
लखनऊ/फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को अयोध्या से दर्शन कर वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं की एक बस, कंटेनर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जरात से एक मिनी बस में 19 यात्रियों को लेकर जा रही थी
गुजरात राज्य के बड़साल निवासी चालक मनीष पुत्र नानुबाई 2 नवंबर को गुजरात से एक मिनी बस में 19 यात्रियों को लेकर देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए निकला था। यात्रियों के जत्थे ने सबसे पहले अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। शुक्रवार को बस वृंदावन के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए आगरा की ओर जा रही थी। श्रद्धालुओं के अनुसार जैसे ही बस थाना नसीरपुर क्षेत्र के 54 किमी माइल स्टोन के पास पहुँची, तभी पीछे से एक आयशर कैंटर ने तेजी से बस को ओवरटेक किया। इस दौरान वाहनों को रगड़ से बचाने के लिए बस के चालक ने मिनी बस को दूर करने का प्रयास किया तभी अचानक बस आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गई।
हादसा होते ही बस में मौजूद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई
हादसा होते ही बस में मौजूद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर यूपीडा कर्मी व नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने राहत बचाव कार्य करते हुए तत्काल सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायल श्रद्धालुओं में एक महिला को सैफई पीजीआई, 5 को मेडिकल कॉलेज फिरोज़ाबाद तथा आधा दर्जन श्रद्धालुओं को शिकोहाबाद के जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दो अन्य की मौत इलाज के दौरान और हो गई
शिकोहाबाद में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने किशोर युग (13) पुत्र मिलन निवासी खड़गपुर जिला सिलवास दमनदादर नगर हवेली को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही रैफर किए गए घायलों में से दो अन्य की मौत इलाज के दौरान और हो गई। इस प्रकार इस हादसे मृतकों की संख्या किशोर सहित तीन हो गई है।इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया का कहना है कि एक बस सड़क पर खड़े कंटेनर से टकराई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात व्यस्था सुचारु है।






लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की गोरखपुर से लखनऊ आते समय अयोध्या में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बृजभूषण दुबे अपने प्राइवेट वाहन से गोरखपुर से निकले थे और एक ट्रक को ओवरटेक करते उनका वाहन ट्रक से टकरा गया।
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश को चार महीने में तीन पुरस्कार प्रदान किये गए। जिन्हें विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को सौंपा। ग्रामीण इलाकों में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में शानदार काम के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला। बीते दिनों (अक्टूबर) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश को प्रदान किया था, जिसे गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उड़ीसा को पहला और गुजरात-पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला था।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में अराजकता पैदा किया है। कानून और संविधान का शासन खत्म कर दिया है। भाजपा की अराजकता से सभी लोग दुःखी और आहत है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में बदले की भावना से कार्य किया है। राजनीतिक विरोधियों के साथ अन्याय और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा समाज को बांटने और भड़काने का काम करती है। केंद्र की 10 साल और प्रदेश की 8 साल की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को डीएपी और अन्य खाद नहीं मिल रही है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है।
लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरूवार को राजभवन में कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ राज्यों की सांस्कृतिक विविधता एवं अद्यतन विकास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।
लखनऊ/हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार कृषि के विकास तथा किसानों की समृद्धि के लिए कृतसंकल्पित है। इस उद्देश्य से प्रदेश में किसानों के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि का विविधीकरण आवश्यक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी और कृषकों को विविध फसलों की बुआई कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने के लिए बीज, खाद, सिचाई आदि संसाधनों की पूरी सहायता दे रहे है। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश फसलोत्पादन, तिलहन, दलहन आदि में अग्रणी है।
Nov 08 2024, 16:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k