गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लैस असामाजिक तत्वों ने किया हमला: फाड़े बैनर-पोस्टर
गया। बिहार के गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लेस असामाजिक तत्वों ने वाहन पर हमला कर दिया और लगे बैनर पोस्टर को फाड़ दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेकर जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक को जमकर पिटाई कर दी। साथ ही हमलावारों ने प्रचार वाहन चालक की मोबाइल फोन छीन लिया और प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया।
साथ ही असामाजिक तत्वों ने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के प्रचार वाहन को नहीं घुमाने की चेतावनी दे डाली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। मालूम हो कि गया जिले के दो विधानसभा इमामगंज और बेलागंज विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इसे लेकर महागठबंधन से राजद प्रत्याशी रौशन मांझी और एनडीए से हम प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहु दीपा मांझी चुनावी मैदान में हैं।
दोनों पार्टियों के द्वारा धुआंधार प्रचार व जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के बांकेबाजार प्रखंड के पंचमा गांव में हम पार्टी का प्रचार वाहन क्षेत्र में प्रचार के लिए निकला ही था कि प्रचार वाहन को रोककर चालक की पिटाई की गई। उसके बाद चालक का मोबाइल छीनकर प्रचार वाहन में लगे पोस्टर और बैनर को फाड़कर फरार हो गया।
![]()
इधर, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता राजद समर्थित कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं उक्त घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। बिहार के गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लेस असामाजिक तत्वों ने वाहन पर हमला कर दिया और लगे बैनर पोस्टर को फाड़ दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेकर जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक को जमकर पिटाई कर दी। साथ ही हमलावारों ने प्रचार वाहन चालक की मोबाइल फोन छीन लिया और प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया।


गया शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को शाम 36 घंटे तक रखा जाने वाला निर्जला व्रत शुरू हो गया। छठ व्रतियों ने शाम को खरना कर व्रत शुरू किया। अब अगले 36 घंटे तक छठ व्रती बिना अन्न जल ग्रहण किए भगवान भास्कर की आराधना में लीन रहेंगे। गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला तथा शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न होगा।
गया। बिहार के गया में पुलिस ने शेरघाटी और बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजा कुरैशी को गिरफ्तार किया है। राजा कुरैशी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
गया। बिहार के गया में लूट की अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गया पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है।
गया। चार दिवसीय छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है. पहले दिन मंगलवार को नहाए खाए की परंपरा के अनुसार व्रती और उनके परिवार के लोगों ने नहाने के बाद अरवा चावल का भात, चने का दाल और कद्दू की सब्जी से बने प्रसाद को ग्रहण किया था और आज दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान होगा.

गया। बिहार के गया में अश्लील गाना बजाने पर मना करने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिलाअध्यक्ष जितेंद्र पासवान के परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों ने हथियार के बल पर घर में घूसकर जमकर मारपीट की गई जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी में नहाए खाए के साथ चार दिवसीय लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई। जिसको लेकर आज छठ व्रतियों ने आस-पास के नदी व तलाबों में स्नान की। जिस कारण नदी व तलाब घटों पर छठ व्रतियों का आने-जाने का सिलसिला देखा गया।
गया। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा लागातर सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया है। इसी कड़ी में आज संध्या में रियल टाइम अर्घ्य के दौरान रौशनी की उपलब्धता, साफ सफाई, गहरे पानी मे बैरिकेडिंग इत्यादि का निरीक्षण किया गया। डीएम ने सूर्यकुंड, गया जी डैम, सीताकुंड, झारखंडी घाट, आयुर्वेदिक कॉलेज घाट आदि का निरीक्षण किया।
गया। फल्गु तट के पूर्वी छोर लक्खीबाग में छठ वतियों को बेहतर सुविधा देन के लिए छठ पूजा समिति लक्खीबाग के कार्यकर्ता द्वारा छठ घाट का निर्माण किया गया। कल शाम तक छठ घाट को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इस छठ घाट पर 50 चेंजिंग रूम और टावर का भी निर्माण कराया गया।
Nov 08 2024, 09:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
81.5k