सांसद संजय सिंह ने संगठन का किया विस्तार, विनय पटेल बने आम आदमी पार्टी अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष
लखनऊ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संगठन विस्तार के क्रम में गुरुवार को विनय पटेल को पार्टी के अयोध्या प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद विनय पटेल पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को लेकर अयोध्या प्रांत में आम आदमी पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे।
![]()
संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विनय पटेल एक निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता हैं। उनकी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता और क्षेत्रीय मुद्दों की समझ उन्हें अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष के रूप में एक बेहतरीन नेतृत्व प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि वह पार्टी को इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में और अधिक मजबूत करेंगे।
विनय पटेल की नियुक्ति के बाद, आम आदमी पार्टी का यह उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश में आम जन के हित में काम किया जाए और प्रदेश के विकास की दिशा में एक नया दृष्टिकोण अपनाया जाए। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए भी वे अपने नेतृत्व का प्रयोग करेंगे।विनय पटेल इससे पूर्व पार्टी में प्रदेश सचिव और पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
विनय पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां और उनके द्वारा किये गए कार्य जनता तक पहुंचाने के लिए मैं पूरी तरह से समर्पित हूं। मुझे उम्मीद है कि हम सभी के सहयोग से अयोध्या प्रांत में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।आम आदमी पार्टी के इस कदम से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।







लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 20 नवम्बर को होने वाले विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव में जीत के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) का होर्डिंग-पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर गुरूवार को सपा मुख्यालय के बाहर नये नारे के साथ लगाया गया है। इस बार कांग्रेस नेता की ओर से लगाई होर्डिंग में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगी है। इसमें एक रहने के साथ ही सिलेंडर कम दाम पर मिलने की बात लिखी गई है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भोजपुरी में बोलते हुए छठ महापर्व की प्रदेशवासियों को बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता आज सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व पर भोजपुरी समाज के लोगों को मंगलकामना। छठी मैया की कृपा से हमरे प्रदेश में सबके जीवन में सुख खुशहाली बनल रहे यही प्रार्थना बा।’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनपद हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को ऑटो और डीसीएम की टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गयी है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ है। यहां एक डीसीएम के अचानक सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है। बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।
लखनऊ । डीजीपी के चयन और नियुक्ति के लिए कैबिनेट के फैसले ने कई आईपीएस अफसरों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मनोनयन समिति के गठन के बाद मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार को स्थायी करने पर मुहर लग सकती है। इससे उन्हें दो वर्ष तक डीजीपी की कुर्सी संभालने का मौका मिल सकता है। इससे वे 30 मई 2025 के बजाय 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पूरी होने के बाद 8 माह का अतिरिक्त समय मिलेगा।
लखनऊ। ईको पर्यटन सत्र 6 नवंबर से प्रारंभ होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सत्र 2024-25 में लखीमपुर के दक्षिणी खीरी वन प्रभाग में महेशपुर (मोहम्मदी) ईको टूरिज्म व बफर प्रभाग में भीरा पर्यटन सर्किट का भी शुभारंभ किया जा रहा है। वहीं पर्यटकों की सहूलियत को देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व में मंगलवार को होने वाला अवकाश समाप्त कर दिया गया है। अब पर्यटक वहां सातों दिन घूम सकेंगे।
Nov 07 2024, 17:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k