राजगीर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मैंदान पर उतरेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम, गया एयरपोर्ट पर DM-SSP ने किया भव्य स्वागत
गया। बिहार के ऐतिहासिक राजगीर में आगामी 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कप्तानी की कमान सलिमा टेटे के हाथों में सौंपी गई है। जबकि नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। भारतीय टीम गया पहुंच चूकी है।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें शॉल और पगड़ी भेंट की गई। इस मौके पर इंडियन टीम काफी उत्साहित दिखीं टीम के कप्तान सलीम टाइटन ने भरोसा जताया कि हम अपनी धरती पर मैच खेलने जा रहे हैं। इसका मुझे लाभ मिलेगा और मेरी पूरी कोशिश होगी कि एशिया कप हमारी टीम की झोली में हो। पिछले साल रांची में विजेता का ताज अपने नाम करने वाली भारतीय टीम इस बार भी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। एशियाई महाकुंभ में भारत का मुकाबला ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसी मजबूत टीमों से होगा।
![]()
टीम के गोलकीपिंग में अनुभवी सविता और बिचू देवी खारिबम पर भरोसा जताया गया है। वहीं, रक्षा पंक्ति को उदीता, ज्योति, इशिका चौधरी, सुषिला चानू और वैष्णवी विठ्ठल फाल्के संभालेंगी। मिडफील्ड में सलिमा टेटे का साथ देंगे नेहा, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो और लालरेमसियामी। फॉरवर्ड लाइन में नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका, प्रीति दुबे और ब्यूटी दुंगदुंग से गोलों की उम्मीदें रहेंगी।
![]()
कप्तान सलिमा टेटे ने कहा, “पिछली बार की जीत के जोश और एक मजबूत टीम के साथ हम फिर से जीतने का हौसला रखते हैं। इस टूर्नामेंट में हमें अपने खेल और जज्बे का नया आयाम दिखाना है।” उप-कप्तान नवनीत कौर ने कहा, “होम क्राउड के सामने खेलने का अनुभव अद्भुत रहेगा और हम हर मैच को यादगार बनाने के लिए तत्पर हैं।
![]()
भारत का पहला मुकाबला मलेशिया के खिलाफ 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे होगा, जिसमें टीम अपने अभियान की जोरदार शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी।


गया। बिहार के ऐतिहासिक राजगीर में आगामी 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कप्तानी की कमान सलिमा टेटे के हाथों में सौंपी गई है। जबकि नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। भारतीय टीम गया पहुंच चूकी है।



गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के तत्वाधान में सोमवार को दर्जनों ऊंट-घोड़े व गाजे बाजे के साथ कलम के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक प्रतिमा विसर्जन सह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत आजाद पार्क से शुरू हुई, जो जीबी रोड, कोयरीबारी, नवागढ़ी रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए रुक्मिणी तालाब पहुंचकर सम्पन्न हुई।
गया: आज बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपचुनाव में बड़ी नवादा, नंदपुरी कॉलोनी, गोबीनतपुर, हरीपुर सहीत दर्जनों गांवों में आज एनडीए प्रत्याशी एवं जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी के पक्ष में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रामकृपाल यादव जी घर घर जाकर और लोगों से मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से भारी बहुमत से जीताने की अपील किया।


गया। बिहार के गया में बुलेट बाइक के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई. यह घटना चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी रोड नंबर 2 का है। ससुराल वाले पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगा है।
गया। भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव के आवास पर की गई. इस दौरान समाज से जुड़े कई लोग शामिल हुए, जहां लोगों ने चित्रगुप्त पूजा एवं शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की.
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने एक शख्स को एक युवती को शादी करने के नियत से बहला-फुसलाकर भागा ले जाने के जुर्म में गिरफ्तार कर जिसे जेल भेजा है।
गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख सह राज्यसभा सांसद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी बिहार विधानसभा उप चुनावों में एनडीए की भारी जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि गया जिले की बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को अपार समर्थन मिल रहा है और चुनाव परिणाम में बड़ी जीत पक्की है।
Nov 04 2024, 22:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
60.7k