गया में दो घरों का चोरों ने बनाया निशाना: 15 लाख से अधिक संपत्ति की कर ली चोरी, छानबीन में जुटी गया पुलिस, सीसीटीवी फुटेज में कैद
गया। बिहार के गया में दो घरों को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लगभग दोनों घर से 15 लाख की संपत्ति और नगद की चोरी कर ली। दरअसल, गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के पंतनगर मोहल्ले में शनिवार की देर रात अज्ञात 6 की संख्या में चोरों ने दो घरों का निशाना बनाते हुए लगभग 15 लाख से भी ज्यादा की संपत्ति चोरी कर फरार हो गया।
वही, चोरों की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें 5 से 6 की संख्या में रहे चोर दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने एमआर का काम करने वाले रंजीत कुमार सिंह के घर पर चोरी किया, जहां से लगभग 10 लाख रुपए की आभूषण सहित नगद चोरी कर लिया। यहां चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि घर में कई सदस्य दूसरे रूम में सो रहे थे।
वहीं, दूसरी घटना डीएम कार्यलय के पूर्व स्टेनों के घर पर भी चोरी की घटना हुई है। जहां से भी लगभग 5 से 6 लाख की संपत्ति चोरी कर फरार हो गया फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार





गया। बिहार के गया में बुलेट बाइक के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई. यह घटना चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी रोड नंबर 2 का है। ससुराल वाले पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगा है।
गया। भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव के आवास पर की गई. इस दौरान समाज से जुड़े कई लोग शामिल हुए, जहां लोगों ने चित्रगुप्त पूजा एवं शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की.
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने एक शख्स को एक युवती को शादी करने के नियत से बहला-फुसलाकर भागा ले जाने के जुर्म में गिरफ्तार कर जिसे जेल भेजा है।
गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख सह राज्यसभा सांसद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी बिहार विधानसभा उप चुनावों में एनडीए की भारी जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि गया जिले की बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को अपार समर्थन मिल रहा है और चुनाव परिणाम में बड़ी जीत पक्की है।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने शराब के साथ एक शराब कारोबारी को नशे के हालत में गिरफ्तार किया है। शेरघाटी थाना के मुताबिक आज थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर गांव के रहने वाला शराब कारोबारी राज कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है।
गया/गुरुआ। जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा पंचायत के एक गांव में शुक्रवार की रात 10 बजे घर में अकेला देख बदमाशों ने एक 28 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आई है।
गया। बिहार के गया में विधानसभा उपचुनाव में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजद को बड़ा झटका लगा है. राजद नेता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसका पत्र राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और जगदानंद सिंह को प्रेषित कर दिया गया है. इस्तीफे को लेकर शीतल प्रसाद यादव ने कहा है, कि उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं दिया जा रहा था.
Nov 04 2024, 16:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
75.0k