दीपावली; दीपोत्सव का पर्व नगरा नगर पंचायत सहित आस- पास के क्षेत्रो व ग्रामीण अंचलों में बड़े धूमधाम हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
ओमप्रकाश वर्मा ।नगरा(बलिया)।आस्था व उत्साह का पर्व अंधकार से जीवन को प्रकाशमय करने वाला महापर्व दीपावली; दीपोत्सव का पर्व नगर पंचायत सहित आस- पास के क्षेत्रो व ग्रामीण अंचलों में बड़े धूमधाम हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। नगर पंचायत के बाजार कस्बे सहित क्षेत्र में मकानों पर बिजली के रंग-बिरंगी बल्ब के झालरों, लत्तरों मिट्टी के दीपों की सजावट से जगमगाता चकाचौंध छटा देखते ही बनता था। यह त्योहार अनेकता में एकता की मिशाल के लिए जाना जाता है। दीपावली व गोवर्धन पूजा धरती पर विचरण करने वाले सभी जीवों के सार्थक जीवन में प्राकृतिक महत्व का वैज्ञानिक भगवान राम के वन वापसी और धन की दैवी माता लक्ष्मी के पूजन का महापर्व है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को रंग रोगन से रंगाई पुताई करके साफ सफाई कर, घर व दुकान प्रतिष्ठान, सहित समितियों के माध्यम से प्रतिमा रखकर मां लक्ष्मी गणेश की पूजन अर्चन कर धन्य धान्य से जीवन सुखमय व्यतीत हो कामना करते हैं। महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी मिलकर परिवार के साथ खुशियां भरे माहौल में एक दुसरे को बधाईयां देते मिष्ठान खिलाकर देर रात तक आतिशबाजी करते रहे। डिंहवा, नरही, मालीपुर, भीमपुरा, ताड़ी बड़ागांव, पाण्डेयपुर, कोदई, रघुनाथपुर,ढे़कवारी, पड़री, गोठवां, कोठियां,मलप,देवढ़िया,रेकुवां,उरैनी आदि गांवों में दिपावली व गोबर्धन पूजा की धूम रही।
Nov 03 2024, 21:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.4k